फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Now 24 hours reading hall system started for Hosteler girl students of CDLU

सीडीएलयू की हॉस्टलर छात्राओं के लिए अब 24 घंटे रीडिंग हाल की व्यवस्था शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Now 24 hours reading hall system started for Hosteler girl students of CDLU
सिरसा। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में हॉस्टलर छात्राओं को अब पढ़ने के लिए रात के समय लाइब्रेरी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हॉस्टल कैंपस में ही 24 घंटे का रीडिंग हॉल सुविधा शुरू कर दी है। वीसी के आदेश पर हॉस्टल मे ही रीडिंग हॉल की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन

सीडीएलयू कैंपस में सेंट्रल लाइब्रेरी है। लाइब्रेरी में रीडिंग हॉल भी है जहां बैठकर विद्यार्थी पढ़ाई कर सकते हैं। हालांकि लाइब्रेरी शाम 5 बजे बंद हो जाती है लेकिन रीडिंग हॉल 24 घंटे खुला रहता है ताकि पढ़ने वाले विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े। लाइब्रेरी की ऊपरी मंजिल पर रीडिंग हॉल में बड़ी संख्या में विद्यार्थी खासकर हॉस्टलर पढ़ते हैं। लेकिन यहां छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हॉस्टलर छात्राएं दिन के समय तो रीडिंग हॉल में आ जाती थी लेकिन रात के समय हॉस्टल से बाहर जाने की अनुमति नहीं होती। जिससे उनकी पढ़ाई बाधित होती थी। ऐसे में छात्राओं को अपने कमरे या हॉस्टल कैंपस में ही बाहर बैठकर पढ़ना पड़ता था।
विज्ञापन

हॉस्टल में 24 घंटे रीडिंग हॉल की सुविधा शुरू
हॉस्टलर छात्राओं की ये समस्या वीसी प्रो. अजमेर सिंह मलिक के संज्ञान में आई। उन्होंने पूछा तो पता चला कि हॉस्टल में रीडिंग हॉल तो है लेकिन चालू हालत में नहीं है। ऐसे में वीसी ने इसे तुरंत प्रभाव से शुरू करवाने के आदेश दिए। लाइब्रेरी प्रशासन के सहयोग से हॉस्टल के रीडिंग हॉल को शुरू कर दिया गया है। अभी फिलहाल यहां 100 से ज्यादा छात्राओं के बैठने की क्षमता है और धीरे-धीरे इस सुविधा को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। पूरी तरह वातानुकूलित रीडिंग हॉल में छात्राएं आराम से रात के समय भी सुरक्षित माहौल में पढ़ पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे पता चला था कि रीडिंग हॉल की सुविधा हॉस्टल में उपलब्ध नहीं है। जबकि रात के समय हॉस्टल की छात्राएं लाइब्रेरी में जाने में दिक्कत महसूस करती हैं। इसलिए उनके लिए हॉस्टल में ही 24 घंटे रीडिंग हॉल की सुविधा उपलब्ध करवा दी है।
-प्रो. अजमेर सिंह मलिक, वीसी, सीडीएलयू, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed