फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Not to beat on holiday JE

छुट्टी नहीं देने पर जेई को जमकर पीटा

Fri, 18 Jul 2014 11:19 PM IST
sirsa
sirsa Updated Fri, 18 Jul 2014 11:19 PM IST
विज्ञापन
पंजुआना स्थित बिजली घर में छुट्टी लेने को लेकर कर्मचारियों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें जेई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सिरसा के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने तीन कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बिजली घर में कर्मचारियों की बैठक चल रही थी कि इसी दौरान सहायक लाइनमैन ओमप्रकाश ने कार्यालय में बैठे जेई वजीर चंद से छुट्टी की मांग की।
विज्ञापन


इस पर जेई ने छुट्टी देने से इंकार कर दिया। इस पर उक्त कर्मचारी ने मीटिंग के दौरान बैठे अन्य कर्मचारियों को अवगत कराया। जिसके बाद एएलएम पुष्कर कुमार, एएसएम रामकेश और ओमप्रकाश तीनों तैश में आते हुए जेई के कार्यालय में जा घुसे, यहां उनमें तूं तूं मैं मैं शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि तीनों कर्मचारियों ने कार्यालय में ही जेई की पिटाई शुरू कर दी। बाद में अन्य कर्मचारियाें ने बीच बचाव करवाया। जेई को घायलावस्था में सिरसा में भर्ती करवाया गया है। मामले की जांच कर रहे बड़ागुढ़ा पुलिस के हेड कांस्टेबल प्रगट सिंह ने बताया कि इस संदर्भ में जेई वजीर चंद के बयान पर उक्त तीनों कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, पंजुआना के एसडीई संदीप मेहता ने बताया कि वे बृहस्पतिवार एक बैठक के चलते दिल्ली गए हुए थे। शुक्रवार को जब आफिस आए तो उन्हें इस बात का पता चला। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है, जिसमें विभाग भी आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed