फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Non-teaching and teaching association meeting on January 8, university administration and police busy in investigation

Sirsa News: नॉन टीचिंग व टीचिंग एसोसिएशन की बैठक आठ जनवरी को, विवि प्रशासन और पुलिस जांच में जुटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Non-teaching and teaching association meeting on January 8, university administration and police busy in investigation
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपों वाली गुमनाम चिट्ठी के मामले में पुलिस प्रशासन और विवि प्रशासन जांच करने में जुटा है। जांच को लेकर पल-पल की रिपोर्ट मुख्यालय द्वारा मांगी जा रही है। इस जांच ने शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों में हलचल बढ़ा दी है।
विज्ञापन


इस मामले में सीडीएलयू के नॉन टीचिंग और टीचिंग एसोसिएशन की सोमवार को बैठक होने जा रही है। इस बैठक में नॉन टीचिंग और टीचिंग एसोसिएशन इस मुद्दे को लेकर चर्चा करेगी और उनके भविष्य के प्रभावों पर विचार करेगी। इस मामले में विवि प्रशासन की ओर से बनाई गई कमेटी सभी छात्राओं से बातचीत की जा रही है। पुलिस ने भी छात्राओं का आंकड़ा विभाग से मांगा था, जो 500 से कम है। दोनों ओर से मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। छात्राओं की हर छोटी से छोटी बात को विवि प्रशासन व पुलिस प्रशासन अहमियत दे रहा है।
विज्ञापन




यह है मामला



पत्र में छात्राओं ने लगाए हैं संगीन आरोप



गुमनाम पत्र में आरोप है कि सीडीएलयू के एक प्रोफेसर ने छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें की और उनका यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया है। ये गुमनाम पत्र हरियाणा राज्यपाल, कुलपति सीडीएलयू, सीएम हरियाणा, राज्य महिला आयोग हरियाणा व राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली को भी भेजा गया है। इसमें उक्त प्रोफेसर के खिलाफ तत्काल प्रभाव से ठोस कार्रवाई व उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है। गुमनाम पत्र में लिखा है कि हम सभी चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा में पढ़ने वाली पीड़ित छात्राएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed