फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Noida gang wire extends from Rajasthan

नोएडा से राजस्थान से फैले हैं गिरोह के तार

Fri, 18 Apr 2014 12:08 AM IST
sirsa
sirsa Updated Fri, 18 Apr 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
 नौकरी दिलवाने का झांसा देकर युवती को गांव दड़बा के एक व्यक्ति को बेचने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार शाम को ड्यूटी मजिस्ट्रेट समक्ष पीड़ित युवती के 164 के तहत बयान दर्ज करवाए थे।
विज्ञापन


जांच अधिकारी सुनीता रानी ने बताया कि वीरवार सुबह पुलिस ने युवती को नोएडा से नौकरी का झांसा देकर यहां लाने वाले आरोपी विष्णु व इस गिरोह की महिला सदस्य को अदालत समक्ष पेश किया। अदालत ने आरोपी को पुलिस रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने युवती को उसके माता-पिता को सौंप दिया है।
विज्ञापन



जांच अधिकारी एएसआई सुनीता के मुताबिक पुलिस रिमांड में आरोपी विष्णु से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस विष्णु के गिरोह में शामिल लोगों की संख्या का पता लगाने में जुटी है। गांव बेगू निवासी विष्णु कुछ दिन 21 मार्च को नोएडा से दो लड़कियों को काम दिलवाने के बहाने अपने गांव लेकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एक युवती को उसने गांव दड़बा निवासी विनोद कुमार को 85 हजार में बेच दिया और दूसरी युवती को राजस्थान में बेचा। आरोप है कि विष्णु लड़कियों को बहला-फुसलाकर लाने के बाद उन्हें बेचने का गोरखधंधा करता है। विष्णु के साथ कुछ महिलाएं भी इस गिरोह में शामिल हैं।

 पुलिस ने दड़बा निवासी विनोद को मंगलवार शाम हिरासत में ले लिया था। विनोद ने ही युवती को 85 हजार रुपये देकर बेगू निवासी विष्णु से खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed