फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   nohariy market sirsa, electricity supply sirssa

लोगों ने लगाया जाम, 20 घंटे बाद हुई आपूर्ति बहाल

Sun, 23 Apr 2017 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा Updated Sun, 23 Apr 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
nohariy market sirsa, electricity supply sirssa
electricity - फोटो : Demo Pic

नोहरिया बाजार में खंभा टूटने पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। बिजली आपूर्ति न होने पर लोगों ने प्रदर्शन किया और यातायात जाम करते हुए निगम के खिलाफ जमकर नारे लगाए। जाम लगाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ-साथ बिजली निगम के जेई अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने इन कर्मचारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर रास्ता खुलवाया। इसके बाद कर्मचारियों ने क्रेन मंगवा कर खंभे को बदलवाया। करीब 20 घंटे से भी ज्यादा समय बाद लोगों को बिजली सप्लाई मिली। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


 शुक्रवार देर शाम को आई आंधी के कारण नोहरिया गेट  के पास बिजली का खंभा टूट गया। रात को क्रेन की व्यवस्था नहीं होने से खंभा नहीं बदला जा सका जिस कारण लोगों को रात अंधेरे में बितानी पड़ी। गर्मी में बिजली नहीं मिलने से आक्रोशित लोगों ने शनिवार सुबह नोहरिया बाजार में रास्ता जाम कर दिया। लोगों ने तुरंत खंभा बदलकर बिजली सप्लाई चालू करवाने की मांग की। लोगों ने करीब एक घंटे तक जाम लगाकर बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एक घंटे बाद शहर थाना प्रभारी रामसिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। क्रेन मंगवा कर खंभा ठीक करने पर ही लोगों ने जाम खोला। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व रोहताश कुमार, राजकुुमार, राजू, छिंदा आदि कर रहे थे।
विज्ञापन


दरअसल शुक्रवार रात को तेज आंधी के कारण जर्जर हालत में लगा बिजली का खंभा टूटकर एक घर पर गिर गया। जिससे घर में रहने वालों व आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बिजली निगम के कर्मचारियों को दी। मगर लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद बिजली कर्मियों ने कोई सुध नहीं ली। इसके बाद बड़े अधिकारियों को जानकारी दी गई तो उन्होंने रात में क्रेन नहीं मिलने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। जाम लगाने वालों का आरोप था कि सुबह भी कर्मचारियों ने जल्दी सुध नहीं ली, इसलिए उन्हें मजबूरन जाम लगाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अघोषित बिजली कटों से लघु उद्योगों पर संकट : अशोक वर्मा
सिरसा। हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के पूर्व चेयरमैन अशोक वर्मा ने सिरसा में निरंतर लग रहे बिजली कटों को लेकर सरकार की कड़े शब्दों में आलोचना की है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए दूसरे देशों और राज्यों से बड़े व्यापारियों को निमंत्रण दे रही है। वहीं प्रदेश में स्थापित उद्योगों को चलाने के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं करवा रही है। लाइन लॉस के नाम पर दो से 8 घंटे तक के कट लगाए जा रहे हैं, जिससे लघु उद्योगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग बिजली का बिल नहीं भर रहे बेशक उनकी बिजली हमेशा के लिए काट दी जाए, लेकिन जो लोग समय पर अपने बिलों का भुगतान करते हैं और विशेष रूप से औद्योगिक क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त बिजली मिलनी चाहिए भले ही इसके लिए अलग से फीडर स्थापित किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed