फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   No toilet facilities at the station, causing inconvenience to passengers

Sirsa News: स्टेशन पर शौचालय की नहीं मिल रही सुविधा, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
No toilet facilities at the station, causing inconvenience to passengers
सिरसा। रेलवे स्टेशन के सामने की हुई खुदाई। संवाद
सिरसा। रेलवे स्टेशन पर बने शौचालय इन दिनों यात्रियों की पहुंच से बाहर हो गए हैं। रेलवे स्टेशन पर शौचालय के बाहर करीब 20-20 फीट गहरे गड्ढे हैं। इससे यात्रियों को शौचालय की सुविधा नहीं मिल पा रही है। वहीं, रेलवे की ओर से कोई अस्थायी तौर पर व्यवस्था भी नहीं बनाई है। सिरसा रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन सभी ट्रेनों के 30 के करीब फेरे होते हैं।
विज्ञापन


इसमें सिरसा से बठिंडा, फाजिल्का, मलोट, दिल्ली, जयपुर, गोरखपुर सहित अन्य रूटों पर रेल सेवा यात्रियों को दी जा रही है। ऐसे में रेल सेवा सुविधा के तौर पर प्रतिदिन सिरसा से तीन से चार हजार के करीब यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं। रेलवे के अधिकारियों व कर्मचारियों की अनदेखी के कारण प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बना शौचालय करीब पांच माह से बंद पड़ा है। शौचालय में शौच के आने वाले यात्री बिना शौच किए ही लौट रहे हैं। ऐसे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शौचालय के सामने बनाए गड्ढे

रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर बने एक मात्र शौचालय के सामने स्वचालित सीढि़यां बनाए जाने के लिए करीब 20 फीट के करीब गड्ढे बनाए गए हैं। इससे यात्री शौचालय तक नहीं पहुंच पाते हैं ओर बिना शौच के ही जाना पड़ रहा है। यात्री सोहन लाल, दिलप्रीत व अर्शदीप ने बताया कि वह अपने दादा के साथ कोटकपुरा जाने के लिए आया है शौच के लिए जाना था तो देखा के शौचालय के सामने बड़े- बड़े गड्ढे बना दिए गए हैं, जिससे शौचालय तक पहुंचना मुश्किल है तो ट्रेन के आने तक इंतजार करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्गों सहित दिव्यांगों को भी असुविधा

बुजुर्गों और दिव्यागों को स्पेशल सुविधा के तौर पर प्रत्येक स्टेशन व रेलवे की ओर से प्रबंध किए होते हैं। स्टेशन के प्लेटफाॅर्म दो पर ऐसा कुछ नहीं है। यहां बुजुर्गों व दिव्यागों को भी शौचालय के लिए परेशान होना पड़ा रहा है। रेलवे के कर्मचारियों व अधिकारियों को चाहिए कि इसके लिए अस्थायी तौर पर व्यवस्था बनाई जाए।





----------------रेलवे परिसर में यात्रियों को सुविधा देने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर एक पर शौचालय बनाया गया है। इसमें यात्रियों को सुविधा मिलती हैं। प्लेटफाॅर्म दो पर शौचालय के सामने खोदाई होने से असुविधा हो रही है उसके लिए अस्थायी तौर पर व्यवस्था बनाई जाएगी। यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। --- हरीश कुमार, एडिशनल डिवीजनल रेलवे मैनेजर, रेलवे स्टेशन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article