{"_id":"61d33b2414642405fa4eeac0","slug":"no-entry-without-vaccination-checking-at-main-gate-people-entered-through-back-door-sirsa-news-hsr621144822","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टीकाकरण के प्रवेश नहीं, मुख्य गेट पर चेकिंग, बैक डोर से प्रवेश कर गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना टीकाकरण के प्रवेश नहीं, मुख्य गेट पर चेकिंग, बैक डोर से प्रवेश कर गए लोग
विज्ञापन
लघु सचिवालय के बैक डोर से आते-जाते लोग, जहां टीकाकरण प्रमाण पत्र जांचने के लिए नहीं है टीम।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। आदेशों के बाद बिना टीकाकरण सरकारी कार्यालयों में 1 जनवरी से आमजन के प्रवेश पर पाबंदी है। ऐसे में दो दिन के बाद जब सरकारी कार्यालय खुले तो पता चला कि कागजों में है या फिर हकीकत में ही इसके लिए प्रशासन प्रयासरत है। जब ग्राउंड पर स्थिति देखी गई तो नियमों का पालन केवल लघु सचिवालय और सरल केंद्र में नजर आया। वहीं अन्य जगहों पर बेरोकटोक लोगों की आवाजाही जारी रही। लघु सचिवालय में भी केवल मुख्य गेट पर टीम तैनात रही जबकि बैकडोर से लोग आने-जाने शुरू हो गए। ऐेसे में पहले दिन प्रशासन की योजना कामयाब साबित नहीं हो पाई।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने हिदायत जारी की है कि बिना टीकाकरण प्रमाण पत्र के सरकारी कार्यालयों में लोगों की एंट्री बैन रहेगी। वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र न दिखाने वाले व्यक्ति की मौके पर ही टीका लगाने के आदेश जारी किए हैं। लेकिन इससे अलग प्रशासन के आदेश कुछ ही कार्यालयों पर लागू हो पाए। सोमवार को उजाला टीम ने जब ग्राउंड जीरो पर जाकर देखा तो मिला की कोरोना वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र जांचने के लिए टीमों का गठन मात्र दो ही स्थानों पर किया गया। वैक्सीनेशन के लिए टीम भी सिर्फ दो ही स्थानों पर बैठी थी। लघु सचिवालय व ई-दिशा केंद्र पर ही वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र जांचे जा रहे थे। प्रमाण पत्र जांचने के लिए लघु सचिवालय के सामने तो टीम थी लेकिन प्रशासन ये भूल गया कि लघु सचिवालय के पीछे की ओर भी दरवाजा है। ऐसे में लोग काम करवाने के लिए पीछे वाले रास्ते का प्रयोग करते नजर आए। तहसीलदार कार्यालय के पीछे वाले दरवाजे पर भी टीम नहीं थी। ऐसे में लोग वहां एंट्री करते नजर आए। इसके अलावा किसी भी अन्य सरकारी कार्यालयों में वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र जांचने के लिए टीम नहीं मिली।
जानिये...कहां, कैसी मिली स्थिति
समय करीब 11: 30 बजे, स्थान लघु सचिवालय
लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर 8 से ज्यादा पुलिस कर्मचारी तैनात थे। ये पुलिस कर्मी प्रत्येक आने-जाने वाले लोगों के वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र की जांच कर रहे थे। यहां एक टीम स्वास्थ्य विभाग की भी तैनात थी। जिस शख्स का टीकाकरण नहीं हुुआ था, उसका तुरंत टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
समय 11: 40 , स्थान लघु सचिवालय के पीछे वाला एंट्री गेट
लघु सचिवालय के पीछे वाला दरवाजे पर लोगों की भीड़ थी। यहां कोई कर्मी मौजूद नहीं था। ऐसे में लोगों ने यहां से आना जाना शुरू कर दिया। इसी गेट से न्यायालय की ओर जाने वाला रास्ता भी खुलता है। एसडीएम ऑफिस और तहसील के लिए भी यही रास्ता है। यहां प्रशासन टीम तैनात करना भूल गया।
समय 11: 50, स्थान पुलिस अधीक्षक कार्यालय
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर कोई टीम तैनात नहीं मिली। यहां लोग बिना किसी जांच के बेरोकटोक जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर समाज कल्याण विभाग भी मौजूद है। दोनों कार्यालयों में पब्लिक डीलिंग होती है। दिनभर इन कार्यालयों में लोगों का आना-जाना रहता है।
समय 11: 55, स्थान सरल केंद्र
सरल केंद्र के मुख्य गेट पर टीम तैनात मिली। यहां ना केवल जांच के लिए कर्मचारी तैनात थे बल्कि टीकाकरण के लिए भी एक टीम को बैठाया गया था। प्रत्येक आने-जाने वालों से वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र मांगा गया। जिसके पास नहीं था, उसे भीतर नहीं जाने दिया गया। इसके अलावा यहां पर लोगों का टीकाकरण भी यहां किया गया।
समय 12: 30, स्थान, नगर परिषद कार्यालय
नगर परिषद कार्यालय में सामान्य रूप से कामकाज चला। यहां कोई कर्मी तैनात नहीं मिला। ऐसे में यहां पर लोग टीकाकरण प्रमाण पत्र तो दूर बिना मास्क लगाए आते-जाते रहे।
समय 12: 45, स्थान बाल भवन
बाल भवन कार्यालय में भी नियमों का पालन करवाने के लिये कोई कर्मी तैनात नहीं मिला। यहां पर भी बेरोकटोक लोग आ जा रहे थे।
समय 12: 50, स्थान अंत्योदय केंद्र
अंत्योदय केंद्र पर भी यही स्थिति मिली। वहां पर भी कर्मी तैनात नहीं थे। हालांकि इस केंद्र में सुबह से लेकर शाम तक लोगों का आना जाना लगा रहता है।
समय 1:15 मिनट, सीडीएलयू
सीडीएलयू में भी नियमों की जमकर धज्जियां उड़ी। यहां हालांकि दोनों मुख्य गेट पर सिक्योरिटी गार्ड बिना मास्क आने-जाने वालों को टोक रहे थे। सिक्योरिटी गार्डों ने सभी लोगों से मास्क लगाने की अपील की। लेकिन लोगों के वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र जांचने के लिए किसी की ड्यूटी लगी नहीं मिली।

सरल केंद्र के बाहर तैनात टीम जिसने लोगों के टीकाकरण प्रमाण पत्र जांचे।- फोटो : Sirsa

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से बाहर आते लोग, यहां प्रमाण पत्र जांचने वाला कोई नहीं है।- फोटो : Sirsa

लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर आने वालों के टीकाकरण प्रमाण पत्र जांचता पुलिस कर्मचारी।- फोटो : Sirsa

अंत्योदय केंद्र में बेरोक-टोक आते लोग।- फोटो : Sirsa

लघु सचिवालय के पिछले दरवाजे से प्रवेश करती युवतियां।- फोटो : Sirsa

बाल भवन में भी टीकाकरण प्रमाण पत्र जांचने के लिए कर्मचारी तैनात करना भूला प्रशासन।- फोटो : Sirsa