फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   no drinking water supply from morning to evening

सुबह से शाम तक लोगों को नहीं मिली पेयजल आपूर्ति

Thu, 05 Mar 2020 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
no drinking water supply from morning to evening
सप्लाई न मिलने के कारण रोष व्यक्त करते ग्रामीण। - फोटो : Sirsa
गांव नुहियांवाली में जल घर के कर्मचारियों और जेई की आपसी तकरार का खामियाजा पूरे गांव को भुगतना पड़ा। गांव में सुबह से देर सांय तक कहीं पर भी पेयजल सप्लाई नहीं हुई। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने जलघर में पहुंचकर विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पेयजल आपूर्ति चाहिए।
विज्ञापन

जल घर में कार्यरत तीन अस्थाई कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने सुबह गांव में सप्लाई छोड़ी थी। लेकिन मोहन लाल नामक व्यक्ति के घर पानी न पहुंचने की शिकायत पर वे उसके घर गए थे। कर्मचारियों का आरोप है कि जेई दीपक कुमार ने उनसे फोन पर न केवल दुर्व्यवहार किया अपितु धमकाते हुए नौकरी से निकालने की भी बात कही। जिसके बाद तीनों कर्मचारियों ने रोष स्वरूप गांव की सप्लाई बंद करते हुए जेई को जलघर संभालने की बात कह दी। जानकारी होने पर जेई ने जलापूर्ति के लिए दो कर्मचारियों को जलघर में भेजा लेकिन उन्हें इस बारे कोई जानकारी न होने के चलते वे सप्लाई नहीं चालू कर पाए।
विज्ञापन

ग्रामीण बोले - अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
उधर गांव में सप्लाई बाधित होने के चलते ग्रामीण जल घर में पहुंचने लगे। लोगों ने जब जेई से फोन पर बातचीत की तो उन्होंने कोई संतुष्टि जनक जवाब न देते हुए फोन काट दिया। ग्रामीण बलविन्द्र यादव ने बताया कि जेई ने पूछे जाने पर उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। वहीं सूचना पाकर काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि गांव में सुबह से आपूर्ति ठप्प पड़ी है लेकिन जेई और एसडीओ समस्या के बारे गंभीर नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि उनका जलघर ठेेकेदार के अधीन होने के कारण इस ओर कोई ठेकेदार ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने कर्मचारियों को सप्लाई चलाने के लिए कहा था। लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं सुनी। मैंने उन्हें कहा था कि कार्यालय में आकर मिलें ताकि जेई व उन्हें आमने-सामने बैठाकर बात की जा सके। लेकिन कर्मचारी नहीं मान रहे। तीनों कर्मचारियों की छुट्टी कर नए कर्मचारी भेजे जाएंगे।
-सूरजप्रकाश जैन, एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग।
उक्त कर्मचारी मेरे अधीनस्थ कार्य करतेे हैं। जेई और कर्मचारियों की आपस में कोई बात हुई है। मुझे तो कर्मचारियों से काम चाहिए। अगर कार्य करेंगे तो वेतन मिलेगा।

-सुभाष चन्द्र, ठेकेदार।
मोहन लाल की शिकायत आई, जिस पर मैने कर्मचारियों को मौके पर चेक करने के लिए भेजा था। लेकिन कर्मचारियों ने कहा कि पानी न पहुंचने पर वह कुछ नहीं कर सकते। कर्मचारी मुझे बोले की अपने आप काम संभाल लें। जिस पर मैने कर्मचारियों को कहा कि हम नए लोग रख लेंगे।
-दीपक कुमार, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed