{"_id":"58ff869f4f1c1b9e65c0d50b","slug":"nitash-sihag-sirsa-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":" मिड-डे मील में मिले घटिया चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे मील में मिले घटिया चावल
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Nitasha
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं ऐलनाबाद पंचायत समिति सदस्य निताशा राकेश सिहाग मंगलवार सुबह गांव किशनपुरा की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में निरीक्षण के लिए पहुंची। जहां उन्होंने बच्चों से वर्णमाला पूछते हुए अक्षर ज्ञान जाना। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल के बच्चों का स्तर देखकर खुशी हुई। वहीं जिस भी बच्चे का जन्मदिन हो, उसे सेलिब्रेट करने की परंपरा अच्छी लगी।
विज्ञापन
गैस सिलेंडर उपलब्ध होने के बावजूद चूल्हे पर लकड़ी के ईंधन से बच्चों का भोजन तैयार हो रहा था। प्रतिदिन मिड-डे मील तैयार करने वालों के साथ-साथ बच्चों पर स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल असर पड़ता है, वहीं धुएं से वायु प्रदूषण भी होता है। इसके अलावा पाया कि एक अध्यापक पूरे माह में केवल नौ दिन स्कूल आया। इस पर निताशा ने कहा कि स्टाफ की पहले से ही कमी और ऊपर से किसी स्टाफ का इतना लंबी समयावधि स्कूल में न आना बच्चों की पढ़ाई को तो अवश्य ही प्रभावित करता है। अध्यापन को टीचर केवल नौकरी न समझें। अध्यापक का समाज में बहुत ऊंचा दर्जा होता है, इसलिए अपने अध्यापन के पेशे को सामाजिक दायित्व बोध के साथ निभाएं तो देश के नव निर्माण में बड़ा योगदान होगा।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष स्कूल में बनी रसोई में भी गईं और मिड-डे मील का सामान भी जांचा तो वहां पड़े चावल की क्वालिटी बेहद खराब लगी जिसके लिए स्कूल इंचार्ज से पूछा। भविष्य में ऐसी शिकायत नहीं आने के लिए कहा। निताशा ने कहा कि जरूरत पड़ी तो उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य बच्चे हैं इसलिए कह सकते हैं कि इन्हीं पाठशाला से देश का निर्माण होता है। सरकार का स्कूलों पर विशेष ध्यान है और हमें जनप्रतिनिधियों को भी समय-समय पर निरीक्षण करके सरकार का सहयोग करना चाहिए। निताशा ने कहा कि जिस प्रकार कोई संस्थान का मालिक संभाल रखता है, वैसे ही जनप्रतिनिधि का फर्ज बनता है कि वे अपने सभी सरकारी संस्थानों की संभाल करें, क्योंकि हमारे मतदाता भी ऐसी उम्मीद रखते हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि प्रताप सोलंकी, प्रेमराज गौड़, पंच गोपाल गौड़, रामप्रताप गोदारा, अजय कुमार, मनजीत धरा, गुरमेल मुख्य अध्यापक व सत्यनाराण बागड़ी, बृजमोहन, रवि कुमार, अशोक कुमार आदि अध्यापकगण मौजूद रहे।