{"_id":"5fecb78d8ebc3e3db608293c","slug":"nisha-bajaj-became-the-councilor-of-halopa-sirsa-news-rtk588702384","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव : हलोपा की निशा बजाज बनीं पार्षद, 422 वोट से हासिल की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव : हलोपा की निशा बजाज बनीं पार्षद, 422 वोट से हासिल की जीत
विज्ञापन
चुनाव जीतने के बाद धन्यवाद रैली निकालतीं निशा बजाज।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के वार्ड नंबर 29 में पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव में हलोपा की निशा बजाज ने जीत हासिल की। निशा बजाज ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 422 वोट से हराया। ऐसे में वार्ड नंबर 29 के उपचुनाव में जीत दर्ज करके हलोपा ने अब चेयरपर्सन के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। उपचुनाव के बाद अब नगर परिषद के चेयरपर्सन के चुनाव के लिए भी हरी झंडी मिल सकती है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को नगर परिषद कार्यालय में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई, जो करीब नौ बजे तक चली। सवा नौ बजे चुनाव अधिकारी जयबीर यादव ने निशा बजाज को विजयी घोषित किया। निशा बजाज को कुल 1094 वोट मिले। चुनाव में दूसरे नंबर पर निर्दलीय चुनाव लड़ रही सुषमा मल्होत्रा रहीं जिसको 672 वोट मिले। तीसरे नंबर पर दिवंगत भाजपा पार्षद ज्ञानो देवी की पुत्रवधू अंजनी मेहता को 630 वोट मिले। वहीं कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार राखी मौर्य को 355 वोट मिले जो चौथे नंबर पर रहीं, इस चुनाव में 18 वोट नोटा को पड़े। बता दें कि इस वार्ड में कुल 4073 मतदाता थे जिनमें से 2769 मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया था, इस चुनाव में 65 फीसदी मतदान हुआ था।
निशा ने हर बूथ पर जीत हासिल की
उपचुनाव में कुल 4073 वोट थे जिनमेें से 2769 पोल हुए। बूथ नंबर एक पर 561, बूथ नंबर दो पर 522, तीन पर 511, चार पर 620 और पांच नंबर बूथ पर 555 मत पड़े। इस उपचुनाव में हलोपा समर्थित उम्मीदवार निशा बजाज को बूथ नंबर एक पर 237, दो पर 126, तीन पर 208, चार पर 317 और पांच पर 206 मत मिले। निशा ने हर बूथ पर विरोधियों को पराजित किया। निशा को कुल 1094, निर्दलीय उम्मीदवार सुषमा मल्होत्रा को 672 वोट, भाजपा की अंजनी मेहता को 630, कांग्रेस की राखी मौर्या को 355 मत मिले।
विज्ञापन
31 पार्षदों में से होगा अब चेयरपर्सन का चुनाव
सिरसा नगर परिषद का चेयरपर्सन का पद तत्कालीन चेयरपर्सन शीला सहगल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद से खाली है। मौजूदा समय में कुल 31 में से भाजपा के पास दस, हलोपा के 6, कांग्रेस के पांच, इनेलो के दो, सेतिया गुट के पांच और तीन निर्दलीय पार्षद हैं। चेयरपर्सन के बनने के लिए 17 पार्षद होने चाहिए। एमपी और एमएलए भी वोट डाल सकते हैं। ऐसे में वार्ड 29 के उपचुनाव के बाद अब प्रशासन कभी भी चेयरपर्सन के चुनाव भी घोषित कर सकता हैं।