फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nine youths attacked a BA student with a rod

Sirsa News: बीए के छात्र पर नौ युवकों ने किया रॉड से जानलेवा हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Nine youths attacked a BA student with a rod
सिरसा। खेड़ी माइनर पुल के पास एक युवक पर नौ युवकों लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर युवक को मरा समझकर मौके से भाग गए। पुलिस ने घायल युवक का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में फतेहाबाद के गांव दैयड़ निवासी साहिल (19) पुत्र बलजीत सिंह ने बताया कि वह बीए सेकेंड ईयर में पढ़ता है। 21 मई को वह अपनी बाइक पर सवार होकर गांव जोगीवाला गया हुआ था। वहां उसके दोस्त मनदीप निवासी गांव जोगीवाला ने उससे राहुल उर्फ केडी निवासी गांव चाहरवाला से मिलकर आने के लिए कहा।
विज्ञापन


इसके बाद वह और मनदीप बाइक पर सवार होकर चले गए। दोनों खेड़ी माइनर पुल के पास पहुंचे तो सामने से एक स्कॉर्पियो गाड़ी आई और सीधी उनकी बाइक को टक्कर मारी। इससे वह और मनदीप नीचे गिर गए। इसके बाद गाड़ी से रोहित, राहुल उर्फ केडी, मुकेश, सुखा निवासी गांव चाहरवाला व चार अन्य युवक नीचे उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त सभी ने लोहे की रॉड से उसके सिर, पैर, हाथ व पीठ पर हमला किया। उक्त सभी कहने लगे कि आज तुझे जान से मारेंगे। एक युवक ने कहा कि इसका मोबाइल तोड़ो वरना यह किसी को फोन कर देेगा। इतने में एक युवक ने उसकी जेब से मोबाइल निकाला और लोहे की रॉड मारकर मोबाइल तोड़ डाला।








रेंगकर पहुंचा सड़क किनारे, राहगीर ने की मदद







साहिल का कहना है कि हमलावर उसके मरा हुआ समझकर मौके से भाग गए। उसे होश आया तो वह रेंगकर सड़क किनारे पहुंचा। इसी दौरान एक राहगीर ने उसे पेड के नीचे बैठाया। साहिल का कहना है कि उसने राहगीर के मोबाइल से अपने पिता को फोन कर सारी घटना बताई। थोड़ी देर बाद उसके पिता मौके पर आए और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। साहिल का कहना है कि मनदीप निवासी जोगीवाला साजिश के तहत उसे आरोपियों के पास ले गया था। जांच अधिकारी हंसराज का कहना है कि घायल साहिल को 23 मई की शाम को होश आया। 24 मई को पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed