{"_id":"33cd27a9779d06ddfd51a1af2856f59e","slug":"nine-passanger-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांग कोच में सफर करते नौ यात्री दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांग कोच में सफर करते नौ यात्री दबोचे
सिरसा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलगाड़ी में विकलांगोें के लिए आरक्षित कोच में सफर करने वाले यात्रियों के खिलाफ आरएएफ ने विशेष अभियान छेड़ा है। अभियान के प्रथम दिन आरएएफ ने विकलांगों के लिए आरक्षित कोच से नौ यात्रियों को हिरासत में लिया। ये लोग जबरन इस आरक्षित कोच में घुसकर सफर रहे थे।
रेलवे पुलिस फोर्स थाना के एसआई गजानंद ने बताया कि उनकी टीम ने रेवाड़ी से फाजिल्का जा रही रेलगाड़ी के आरक्षित कोच की जांच की। जांच के दौरान आरक्षित कोच में नौ यात्री सामान्य मिले। ये लोग जबरन आरक्षित कोच में सफर कर रहे थे। इन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया। सब इंस्पेक्टर गजानंद ने बताया कि इन यात्रियों के खिलाफ रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों को सोमवार सुबह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी समक्ष पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेलगाड़ी में विकलांगों के लिए आरक्षित कोच में सामान्य यात्री नहीं बैठ सकता। ये अपराध की श्रेणी में आता है और दोषी पाए जाने पर जेल या 500 रुपये अर्थ दंड की सजा हो सकती है।