फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nine accused of fraud of Rs 1 crore 2 lakh arrested

Sirsa News: एक करोड़ 2 लाख की ठगी करने के नौ आरोपी दबोचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Nine accused of fraud of Rs 1 crore 2 lakh arrested
सिरसा। साइबर ठगी के तीन मामलों में साइबर पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों मामलों में आरोपियों ने 1.02 करोड़ रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने 14 लाख 20 हजार की राशि बरामद कर ली है।
विज्ञापन

उप निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि आरोपियों में सिरसा के अलावा हिमाचल प्रदेश, दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। पुलिस ने इनकी तलाशी के लिए हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और उतर प्रदेश में खोजबीन की। पिछले एक माह से आरोपियों की तालाश की जा रही थी। इसके बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी। वारदात में संलिप्त अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है। इन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। बाकी ठगी की राशि को भी बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन





विधवा से ठगे थे 65 लाख रुपये
आरोपियों ने पति की पॉलिसी के 40000 रुपये दिलवाने के झांसा देकर विधवा औरत से 65 लाख रुपये ठगे थे। बासंल कॉलोनी निवासी सीमा नागपाल ने शिकायत दी थी कि वह विधवा है और उसके दो लड़के है। 4 फरवरी 2022 को सुभाष नाम के आदमी ने फोन कर उसके पति की पॉलिसी के 40,000 रुपये दिलावाने का कहा। उसने कहा कि इसके लिए आपको उनके बैंक खाता में 5000 रुपये डालने हैं और फिर वे खाते में ट्रांसफर कर देंगे। उसने खाते में 5000 रुपये जमा करवा दिए। सुभाष का दोबारा फोन आया कि पेन कार्ड, आधार कार्ड व बैंक खाता की कॉपी उपलब्ध करवाए। उसने सभी दस्तावेज भेज दिए। इसके बाद फोन आया कि आपके पैसे शेयर मार्केट में लगा दिये हैं और आपको 40,000 रुपये के तीन गुणा पैसे मिलेंगे। आप अपने खाते में और पैसे डालो। उसने अलग-अलग बैंक खातों से उक्त व्यक्ति के खाते में 65 लाख रुपये डलवा दिए। उक्त व्यक्ति ने फोन कर कहा कि आपके करोड़ों रुपये हो गए हैं और आपके घर छापा डाला जाएगा। सेंटिंग को लेकर पैसे देने होंगे। इसके बाद उसे शक हुआ और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पैसे दोगुना करने का झांसा देकर युवक का ठगा
एक अन्य मामले में आरोपियों ने पैसे दोगुना करने का झांसा देकर एक युवक से पौने आठ लाख रुपये ठगे। शाह सतनाम पुरा निवासी स्वपनदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह पेश से ड्राइवर है। अंकित निवासी प्रीत नगर को वह लंबे समय से जानता है। अंकित की जगदम्बे पेपर मिल के सामने प्रिटिंग प्रैस है। अंकित ने उसे रविशतथा रविश के रिश्तेदार सोनू वासी प्रीत नगर से मिलवाया। तीनों ने उसे बताया कि नरवाना निवासी राजीव बदी हिमाचल प्रदेश में रहता है। वह डीजीटी ऑनलाइन करंसी का काम करता है। वह पैसे दोगुना करवा सकता है। इसलिए पैसा निवेश करो। उनके द्वारा बार-बार प्रलोभन दिया गया। ऐसे में उसने 2,48,391, 1,50,000 तथा 3,00,000 रुपये अंकित के खाते में जमा करवा दिए। इसके बाद 77,000 रुपये अंकित को अलग से नकद दिए। बाद में उसे धोखाधड़ी का पता चला।


अतिरिक्त आय प्राप्त का लालच देकर 30 लाख ठगे

सेक्टर 20 निवासी अमनदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 22 जुलाई को उसके व्हाट्सएप पर किसी अज्ञात व्यक्ति का मैसेज प्राप्त हुआ। इसमें लिखा था कि अतिरिक्त आय प्राप्त करना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें। इसके लिए 50 से 100 रुपये प्रत्येक टास्क के मिलेंगे। उसके तीन टास्क दिए और टेलिग्राम का लिंक दिया। टास्क पूरा करने के बाद उसे नया टास्क दिया गया, इसमें पैसा निवेश करने का बोला गया। उसे 2-3 बार निवेश करने को कहा गया और रिटर्न भी दिया। उन्होंने 5000 से 10000 रुपये तक निवेश से काम शुरु करवाया तथा बाद में बड़ी रकम निवेश करने को कहा। जब बड़ी रकम निवेश की तो कहा गया कि निकासी के लिए वीआईपी सदस्यता खोलनी होगी। इसके बाद सात लाख रुपये निवेश करो। उसके कहे अनुसार उनके बैंक खाता में 697658 रुपये डाल दिए। इसके बाद 10 लाख रुपये निवेश करने को कहा गया। इसी प्रकार उसने अलग-अलग खातों में 30 लाख 7 हजार रुपये जमा करवा लिए। ठगी का ऐसा हुआ तो उसने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed