फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nilgai killed in Raghuana, board of doctors did postmortem of the dead body

Sirsa News: रघुआना में नीलगाय की हत्या, चिकित्सकों के बोर्ड ने किया शव का पोस्टमार्टम

Thu, 02 May 2024 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 02 May 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Nilgai killed in Raghuana, board of doctors did postmortem of the dead body
बडागुढ़ा। गांव रघुआना में खेतों में रखवाली का कार्य करने वाले एक व्यक्ति ने नीलगाय की हत्या कर दी। सूचना के बाद वन्य जीव प्राणी विभाग के अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लेते हुए नीलगाय के शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में किसान इकबाल सिंह ने बताया कि वह खेत से लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान बाइक पर सवार 2 लोगों में से कुलदीप सिंह नामक व्यक्ति ने नीलगाय के झुंड पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि आरोपी क्षेत्र में खेतों की रखवाली का काम करता है। इस घटना में एक नीलगाय की गोली लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना के बाद वन्य जीव प्राणी विभाग से निरीक्षक परमजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। जिसके बाद पशुपालन विभाग ओढां से चिकित्सकों के बोर्ड ने पहुंचकर मृत नीलगाय का पोस्टमार्टम किया। चिकित्सकीय बोर्ड में वेटनरी सर्जन डॉ. जगविंदर सिंह गिल ओढां, डॉ. सुरेन्द्र सिंह ढाबां, डॉ. नलिनी प्रजापति पन्नीवाला मोटा शामिल रहे। निरीक्षक परमजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि आरोपी ने किस प्रकार के हथियार से नीलगाय की हत्या की है। वहीं बडागुढ़ा थाना से एसआई मदन लाल ने बताया कि इस विषय में शिकायत आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपरांत आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed