फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nikita Thori becomes the first player from Sirsa to be selected in Women's Youth National Basketball.

Sirsa News: महिला युवा राष्ट्रीय बास्केटबाल में चयनित होने वाली सिरसा की पहली खिलाड़ी बनी निकिता थोरी

Sun, 24 Nov 2024 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 24 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Nikita Thori becomes the first player from Sirsa to be selected in Women's Youth National Basketball.
कोच अनिल कस्वां के साथ निकिता। संवाद 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। गांव पन्नीवाला मोटा की बेटी निकिता थोरी का अंडर-16 में 39वीं युवा राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में चयन हुआ है। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली निकिता ने गांव की खेल नर्सरी में ही मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है। वह सिरसा की पहली महिला खिलाड़ी बन गई है, जिसका इस प्रतियोगिता में चयन हुआ है। निकिता के चयन के बाद ही गांव में खुशी का माहौल है।

कोच अनिल कस्वां ने बताया कि निकिता का चयन हरियाणा की टीम में हुआ है। इस प्रतियोगिता के लिए पूरे प्रदेश से 200 खिलाड़ियों ने गुरुग्राम में ट्रायल दिए थे। इनमें सिर्फ सिरसा से निकिता का ही चयन हुआ है। अब निकिता राष्ट्रीय स्तर पर कोलकाता में 29 नवंबर से 5 दिसंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। निकिता सिरसा की पहली महिला खिलाड़ी है, जो इस प्रतियोगिता के लिए चुनी गई है।
विज्ञापन


::::::::::::::::



स्कूली स्टेट और खेल महाकुंभ में भी जीत चुकी है पदक

निकिता ने बताया कि वह गांव के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। इसके साथ ही वह गांव में ही बनी खेल नर्सरी में दो साल से बास्केटबाल का अभ्यास कर रही है। इससे पहले वह दो बार स्कूली स्टेट और खेल महाकुंभ में भी मेडल जीत चुकी है। स्कूली नेटबाल में स्वर्ण पदक व रोविंग खेल में रजत पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी बहन महक भी है बास्केटबाल की खिलाड़ी



निकिता ने बताया कि वह दो बहनें हैं। बड़ी बहन मुस्कान सीडीएलयू में बीएड की छात्रा है। मुस्कान भी इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबाल खेल चुकी है। उसे देखकर ही उसने खेलना सीखा है। निकिता की माता गृहिणी है और पिता का नाम भरत थोरी है और वह खेतीबाड़ी करते हैं।


गांव में बनी खेल नर्सरी में 85 खिलाड़ी कोचिंग के लिए आते हैं। निकिता दो साल से बास्केटबाल की कोचिंग ले रही है। पढ़ाई में भी बेहतर प्रर्दशन के बाद अब खेलों में भी शानदार प्रर्दशन कर रही है। जब कोई खिलाड़ी जीतता है, तो सबसे ज्यादा खुशी कोच काे होती है। निकिता चयन होना एक बड़ी उपलब्धि है। -अनिल कस्वां, कोच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed