फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nights are also hot, rising temperature makes people sleepless

Sirsa News: रातें भी गर्म, बढ़ते तापमान ने उड़ाई लोगों की नींद

Sun, 16 Jun 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 16 Jun 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Nights are also hot, rising temperature makes people sleepless
भीषण गर्मी के दाैरान शहर के सदर बाजार से गुजरते वाहन चालक।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। भीषण गर्मी लगातार पड़ रही है। लोग लू के थपेड़ों से परेशान हैं। गर्म रातें भी लोगों की नींद उड़ा रही हैं। पिछले चार दिनों से जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री के ऊपर चल रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री व न्यूतनम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया।
बढ़ते तापमान के चलते दिन तो दिन रात को भी लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोगों को दिन में सूर्य की तपिश व लू से परेशानी हो रही है तो रात को बिजली के लगने वाले कटों से लोग की नींद उड़ रही है। दिन में शहर के बाजार भी गर्मी के कारण सूने पड़ गए हैं। वहीं लू की चपेट में आने के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं और उन्हें अस्पतालों का भी रुख करना पड़ रहा है। शनिवार को नागरिक अस्पताल में 1000 के करीब मरीजों की ओपीडी रही। बाल रोग विशेषज्ञ के पास बच्चों की ओपीडी 100 के पार पहुंच गई। इनमें 25 के करीब बच्चे गर्मी के कारण बीमार हुए थे।
विज्ञापन


रात में लग रहे एक व दो घंटे के बिजली कट
शहर के बरनाला रोड, रानियां रोड, डबवाली रोड और हिसार रोड पर बनी कॉलोनियों राम कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, गुरु नानक नगर, भगत सिंह कॉलोनी सहित शहर के अन्य हिस्सों में रात को एक से दो घंटे के कट लग रहे हैं। बिजली के कटों के कारण लोगों को लगभग जागकर ही रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नागरिक अस्पताल में गर्मी के कारण मरीजों की संख्या पहले से बढ़ गई है। बच्चा वार्ड में गर्मी से बीमार 20 बच्चों को भर्ती किया गया है। गर्मी में बुखार, जुकाम व खांसी से पीड़ित लोगों की करीब 100 ओपीडी आ रही हैं। इनमें 25 से 30 बच्चे तेज बुखार व गर्मी के हैं। -डाॅ. भरत भूषण, बाल रोग विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed