फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   NIA issued notices, summoned

Sirsa News: एनआईए ने जारी किए नोटिस, किया तलब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
NIA issued notices, summoned
डबवाली। एनआईए दिल्ली की टीम ने चौटाला एरिया में हुए ट्रिपल मर्डर केस में से दो केसों पर जांच-पड़ताल व कार्रवाई कर रही है। बीते दिवस वीरवार को एनआईए दिल्ली से एचसी विशाल कुमार सदर थाना डबवाली पहुंचे और थाना प्रभारी के साथ गांव चौटाला में छोटू भाट पुत्र संतलाल भाट के घर, रोहताश पुत्र साहब राम निवासी गांव भारूखेड़ा एवं सुखविंद्र उर्फ मिंडा पुत्र बंसी लाल को नोटिस तामिल करवाकर शुक्रवार को एनआईए के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

इस संबंध में सदर थाना प्रभारी देवी लाल ने बताया कि उक्त तीनों को आज दिल्ली में एनआईए के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। अब दिल्ली का मामला है और वे तीनों दिल्ली पेश होने गए हैं या नहीं यह कहा नहीं जा सकता। जिक्रयोग है कि गांव चौटाला निवासी छोटू भाट कई मामलों में आरोपित हैं और केस चल रहे हैं। स्थानीय पुलिस, क्राइम ब्रांच व सीबीआई द्वारा भी कार्रवाई की जा रही है। अब एनआईए ने कार्रवाई को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed