फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   NHM employees' strike worsens the condition of patients, ambulances not even available to carry bodies

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल से मरीजों का हाल बेहाल, शव ले जाने के लिए भी नहीं मिली एंबुलेंस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
NHM employees' strike worsens the condition of patients, ambulances not even available to carry bodies
सिरसा। एनएचएम कर्मचारियों की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। एंबुलेंस उपलब्ध न होने के कारण मरीजों का हाल बेहाल हो गया। सरकारी अस्पताल में डिलिवरी केस, शव ले जाने और मरीजों को रेफर किए जाने पर तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि रोडवेज चालक और कौशल निगम योजना के तहत लगाए गए परिचालकों के सहारे केवल 11 ही एंबुलेंस चल रही हैं।
विज्ञापन

मेवात में हटाए गए एनएचएम कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर दूसरे दिन भी यहां हड़ताल जारी रही। कर्मचारियों ने नागरिक अस्पताल में धरना देकर सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने सोमवार तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। दूसरे दिन भी जिले में एनएचएम के तहत लगे 704 में से 325 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल की वजह से नागरिक अस्पताल सहित अन्य डिलिवरी केंद्रों पर सीएचसी और पीएचसी में लगे पक्के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसके बावजूद मरीजों के सैंपल लेने, दवाई देने सहित अन्य प्रकार की जांच प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। मरीज निजी अस्पताल और निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच कराने के लिए मजबूर हो रहे हैं। हड़ताल की वजह से करीब 25 एंबुलेंस खड़ी है।
विज्ञापन

केस एक
निजी एंबुलेंस के सहारे पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया शव
नागरिक अस्पताल में शव ले जाने के लिए पहुंचे मरीजों के परिजन तेजभान ने बताया कि उनके रिश्तेदारी में एक युवक की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के लिए शव नागरिक अस्पताल में पहुंचने के लिए एंबुलेंस के सरकारी नंबर पर फोन किया, लेकिन कर्मचारी ने हड़ताल होने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने निजी अस्पताल की एंबुलेंस के सहारे शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। अब पोस्टमार्टम के बाद शव वापस ले जाने के लिए एंबुलेंस की मांग की तो उन्होंने चालक न होने की जानकारी देकर वापस भेज दिया। जिसके बाद अब उन्होंने निजी एंबुलेंस का सहारा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो
बेटी की ऑपरेशन से हुई डिलिवरी, घर ले जाने के लिए दो घंटे से एंबुलेंस का कर रहे हैं इंतजार
मरीज के तीमारदार ऐलनाबाद निवासी रसीक खान ने बताया कि उसकी बेटी की ऑपरेशन के बाद डिलिवरी हुई है। अब घर ले जाने के लिए एंबुलेंस के लिए 108 नंबर पर कॉल भी कर दी है। अब दो घंटे से इंतजार कर रहे हैं।
कर्मचारी बोले: मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
एनएचएम यूनियन का शनिवार को भी नागरिक अस्पताल में धरना जारी रहा। यूनियन प्रधान कुंदन गावड़िया ने बताया कि सोमवार तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर उनकी हड़ताल के दौरान विभाग की ओर से कोई एक्शन लिया जाता है तो आंदोलन को आंगे बढ़ाने पर भी मजबूर होंगे।

वर्जन
डिलिवरी और बड़े केंद्रों पर अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया गया है। एंबुलेंस चलाने के लिए रोडवेज के चालक लिए गए हैं। 11 एंबुलेंसों का संचालन किया जा रहा है। मरीजों को सुविधा देने के लिए कर्मचारी तैनात किए गए हैं। हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर कार्रवाई मुख्यालय की ओर से ही की जाएगी। शनिवार को भी 325 कर्मचारी हड़ताल पर रहे हैं।
डॉ. बुधराम, डिप्टी सिविल सर्जन, सिरसा ।

चालक न होने पर अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस ।  संवाद

चालक न होने पर अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस । संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed