{"_id":"5900e6164f1c1bb365c0e7a7","slug":"next-hearing-is-on-1st-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख की हुई पेशी, अगली सुनवाई एक मई को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख की हुई पेशी, अगली सुनवाई एक मई को
amarujala/Sirsa
Updated Wed, 26 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साध्वी यौन शोषण मामले में आरोपी डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां बुधवार दोपहर सीबीआई अदालत समक्ष पेश हुए। डेरा प्रमुख जैड प्लस सुरक्षा में डेरा से सिरसा अदालत परिसर में पहुंचे और वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए पंचकूला स्थित सीबीआई अदालत में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। डेरा प्रमुख की पेशी के चलते अदालत परिसर के बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध पुलिस द्वारा किए गए। डेरा सच्चा सौदा के प्रेमियों का जमावड़ा भी अदालत परिसर के आसपास लगा रहा। मामले की सुनवाई सवा दो बजे शुरू हुई और 15 मिनट तक चली। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए एक मई की तारीख मुर्कर की है। पेशी के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत परिसर से डेरा की तरफ रवाना हो गए।
विज्ञापन