{"_id":"65b939c6c3ad8827ba0e8758","slug":"new-fancy-lights-will-be-installed-in-the-city-tender-worth-rs-90-lakhs-floated-sirsa-news-c-128-1-svns1027-114353-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शहर में लगाई जाएंगी नई फैंसी लाइटें, 90 लाख के लगाए टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शहर में लगाई जाएंगी नई फैंसी लाइटें, 90 लाख के लगाए टेंडर
Tue, 30 Jan 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 30 Jan 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
सिरसा शहर की मुख्य सड़कों के सुंदरीकरण के लिए नगर परिषद प्रशासन ने विशेष टेंडर लगाए हैं। इससे नई फैंसी लाइटें लगाई जाएंगी। इसको लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी। इसको लेकर नगर परिषद की ओर से 90 लाख रुपये के टेंडर लगए गए हैं।
बता दें कि शहर के बीचों बीच के मुख्य मार्गों को सुंदर बनाकर आदर्श रोड बनाने का कार्य नगर परिषद की ओर से किया जा रहा है। इसलिए फैंसी लाइटों को लगाने का टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। शहर के सांगवान चौक से आंबेडकर चौक व वाल्मीकि चौक से बांदरों वाली पुली तक लाइटें बदली जाएंगी। मौजूरा समय में स्ट्रीट लाइटों के पोल सालों पुराने है। उन्हें बदलने की जरूरत है। पुरानी लाइटें लगी हुई हैं। 100 के करीब स्ट्रीट लाइटों को बदला जाएगा
कोट्स
शहर के मुख्य मार्गों को सुंदर बनाने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में इन दो मार्गों पर फैंसी लाइटें लगाने का टेंडर लगाया गया है। - प्रवीण शर्मा, जेई, नगर परिषद