फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   New emergency sirens installed in municipal councils and municipalities, quick response teams formed in Sirsa and Dabwali

Sirsa News: नगर परिषद व नगर पालिकाओं में लगाए नए इमरजेंसी सायरन, सिरसा व डबवाली में क्विक रिस्पॉन्स टीम का किया गठन

Sun, 11 May 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 11 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
New emergency sirens installed in municipal councils and municipalities, quick response teams formed in Sirsa and Dabwali
मीडिया से बातचीत करते एडीसी लक्षित सरीन।
फोटो 65
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। जिला प्रशासन ने इमरजेंसी हालात को देखते हुए जिले की नगर परिषद व नगर पालिकाओं में नए इमरजेंसी सायरन सिस्टम लगा दिए हैं। इसके अलावा नागरिकों को हिदायत दी है कि सूरज ढलते ही अपने घरों को चले जाएं। शनिवार शाम को एडीसी लक्षित सरीन ने पत्रकार वार्ता कर प्रशासन की तैयारियों की जानकारी दी।
एडीसी ने बताया कि व्यापार मंडल से कहा गया है कि शहर में सभी दुकानदार व कारोबारी रात 8 बजे तक अपने दुकानें बंद कर घरों में चले जाएं और दुकान बंद करने के बाद बाहर की लाइट बंद करना न भूलें। उन्होंने कहा कि रात को बिना कारण कोई भी सड़क पर न आए। एडीसी लक्षित सरीन ने बताया कि सिरसा व डबवाली में क्विक रिस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में 20 सदस्य हैं। ये टीम सूचना मिलने पर तुरंत ही जिले के हर कोने में पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुट जाएगी। इस टीम में आवश्यक सेवाओं से जुड़े स्वास्थ्य, अग्निशमन, पीडब्ल्यूडी विभाग, रोडवेज आदि विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन





::::::::::::::::::::::::::::::
किसी भी सामग्री का भंडारण न करें कारोबारी
उन्होंने बताया कि ड्रोन की उड़ाने पर रोक लगाई गई है। इसके अलावा प्रशासन, आईएमए व सिविल सोसायटियों के साथ लगातार संपर्क में है। अतिरिक्त उपायुक्त ने यह भी बताया कि सिरसा जिला में किसी भी प्रकार की खाद्य वस्तुओं व अन्य खाद्य सामग्री की कमी नहीं है, अलग-अलग एसोसिएशन व व्यापार मंडल से बैठकें कर आग्रह किया गया है कि किसी भी सामग्री का भंडारण न करें और यह नियमों के भी विरुद्ध है। सभी ने आश्वस्त किया है कि ऐसी कोई भी समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed