{"_id":"671150ea12a260be870eedc4","slug":"new-buildings-of-health-centers-will-be-constructed-in-village-pohadka-nejia-kheda-and-talwada-khurd-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-127263-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव पोहड़का, नेजिया खेड़ा और तलवाडा खुर्द में स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवनों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव पोहड़का, नेजिया खेड़ा और तलवाडा खुर्द में स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवनों का होगा निर्माण
Thu, 17 Oct 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भाजपा सरकार के गठन के बाद अब सरकारी विभागों में हलचल तेज हो गई हैं। विभागीय अधिकारी वर्ष 2022 से लंबित चल रही मुख्यमंत्री की घोषणाओं को पूरा करने में विभाग जुट गए हैं। इसी कड़ी में गांव पोहड़का, नेजिया खेड़ा और तलवाडा खुर्द में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) व सीएचसी के नए भवन बनाने को लेकर पांच करोड़ के टेंडर लगाए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया जल्द ही पूर करने के बाद कार्यादेश जारी कर दिए जाएंगे। स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवन बनने से 50 से ज्यादा गांवों के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।
गांव पोहड़का, नेजिया खेड़ा और तलवाड़ा खुर्द में सालों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवन बनाने की मांग उठ रही थी। इन तीनों गांवों में बनी पीएचसी व सीएचसी की हालत काफी खस्ता थी। वर्ष 2022 में इनमें सुधार करने की दिशा में विकास कार्य करवाने की घोषणा की थी।
गांव पोहड़का में 66,67 लाख रुपये, तलवाडा खुर्द में 3.75 करोड़ और नेजिया खेडा में 65.28 लाख रुपये से स्वास्थ्य केंद्रों की दशा सुधारी जाएगी।
माधोसिंघाना में सीएचसी स्टाफ के लिए बनाए जाएंगे आवास
माधोसिंघाना सीएचसी में काम करने वाले स्टाफ को सुविधा देने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रयास तेज कर दिए गए हैं। विभाग की ओर से 3करोड़ 98 लाख रुपये से आवास बनाने का कार्य किया जाएगा। इससे ऐलनाबाद क्षेत्र में ग्रामीणों को 24 घंटे मेडिकल सुविधा मिल सकेगी और चिकित्सकों व कर्मचारियों को परेशानी नही उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
पोहड़का, नेजिया खेड़ा और तलवाड़ा खुर्द गांव में सीएचसी व पीएचसी के नए भवन बनाए जाएंगे। माघोसिंघाना में स्टाफ के लिए आवास बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण से गांवों की करीब 50 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। इन केंद्रों के भवन बनाने को लेकर टेंडर हो चुका है, जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। -महेंद्र सिंह भादू, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल सिरसा।