{"_id":"67b373510ed2449a700f17f5","slug":"new-ayush-bhawan-will-be-built-in-kagdana-at-a-cost-of-rs-47-lakh-10-villages-will-benefit-sirsa-news-c-128-1-svns1027-133409-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 47 लाख की लागत से कागदाना में बनेगा नया आयुष भवन, 10 गांवों को फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 47 लाख की लागत से कागदाना में बनेगा नया आयुष भवन, 10 गांवों को फायदा
विज्ञापन
आयुष आरोग्य भवन
चोपटा। सरकार की ओर से आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की मुहिम के तहत चोपटा क्षेत्र के गांव कागदाना में 47 लाख रुपये की लागत से नए आयुष भवन का निर्माण किया जाएगा। इससे 10 गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। कागदाना पीएचसी के नजदीक ही ग्राम पंचायत की ओर से आयुष भवन की जमीन मुहैया करवाई गई है।
इस कारण आयुर्वेदिक उपचार के साथ-साथ एलोपैथिक सहित चिकित्सा सुविधाओं के लिए दूर-दूर नहीं जाना पड़ेगा। करदाना के आसपास कुम्हारिया, रामपुरा नवाबाद, जसानिया, चाहरवाला, जोगीवाला, गिगोरानी, रामपुरिया ढिल्लो सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों की ओर से आयुष भवन की मांग काफी लंबे समय से की जा रही थी। इस पहले आयुष भवन का संचालन पंचायत भवन में किया जा रहा था। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टेंडर जारी किया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- --
गांव कागदाना में आयुष भवन के निर्माण से ग्रामीणों को काफी फायदा होगा। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से इलाज करवाने की अत्याधुनिक सुविधा मिलने लगेगी। ग्राम पंचायत की ओर से आयुष भवन के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास जमीन मुहैया करवाई गई है। आयुष भवन बनने से रोगियों को इलाज के लिए दूर दराज तक भटकना नहीं पड़ेगा। - सुरेश कुमार यादव, ग्रामीण
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
गांव कागदाना में आयुष भवन के निर्माण से आसपास के दर्जन भर गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। सरकार की ओर से चिकित्सा सेवाओं पर ध्यान देने से लोगों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं आसानी से मिलने लगी हैं। इसी के साथ आयुष भवन और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पास पास होने से दोनों सुविधाओं का लाभ एक साथ मिल सकेगा।-- - रमेश कुमार, ग्रामीण
-- -- -- -- -- -- -- -- -
ग्राम पंचायत की ओर से आयुष भवन के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास जमीन में उपलब्ध कराई गई है। आयुष भवन बनने के बाद लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति की सेवाएं अच्छी तरह से मिलने लग जाएंगी। कई वर्षों से आयुष भवन की मांग लंबित पड़ी थी, सरकार ने यह पूरी कर दी है। अब इससे चिकित्सा सेवाओं में काफी सुधार होगा। - सुरेंद्र कुमार, वार्ड पंच
-- -- -- -- -- -- -- --
गांव कागदाना में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी का अपना भवन नहीं था। अब आयुष भवन बनने से आयुर्वेद की अत्याधुनिक सुविधा ज्यादा मिलने लग जाएगी। इससे आसपास के 10 गांवों के लोगों को काफी फायदा होगा। सरकार की ओर से चिकित्सा सेवाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। इससे लोगों का स्वास्थ्य बेहतर हो सकेगा। - डॉ. पवन शर्मा, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
इस कारण आयुर्वेदिक उपचार के साथ-साथ एलोपैथिक सहित चिकित्सा सुविधाओं के लिए दूर-दूर नहीं जाना पड़ेगा। करदाना के आसपास कुम्हारिया, रामपुरा नवाबाद, जसानिया, चाहरवाला, जोगीवाला, गिगोरानी, रामपुरिया ढिल्लो सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों की ओर से आयुष भवन की मांग काफी लंबे समय से की जा रही थी। इस पहले आयुष भवन का संचालन पंचायत भवन में किया जा रहा था। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन
गांव कागदाना में आयुष भवन के निर्माण से ग्रामीणों को काफी फायदा होगा। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से इलाज करवाने की अत्याधुनिक सुविधा मिलने लगेगी। ग्राम पंचायत की ओर से आयुष भवन के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास जमीन मुहैया करवाई गई है। आयुष भवन बनने से रोगियों को इलाज के लिए दूर दराज तक भटकना नहीं पड़ेगा। - सुरेश कुमार यादव, ग्रामीण
विज्ञापन
गांव कागदाना में आयुष भवन के निर्माण से आसपास के दर्जन भर गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। सरकार की ओर से चिकित्सा सेवाओं पर ध्यान देने से लोगों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं आसानी से मिलने लगी हैं। इसी के साथ आयुष भवन और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पास पास होने से दोनों सुविधाओं का लाभ एक साथ मिल सकेगा।