फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   New agricultural laws ruined farmers: Abhay Chautala

नए कृषि कानूनों ने किसानों को किया बर्बाद : अभय चौटाला

Wed, 07 Oct 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
New agricultural laws ruined farmers: Abhay Chautala
उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला। - फोटो : Sirsa
भाजपा सरकार सत्तासीन होने के बाद किसानों की आर्थिक हालत सुधारने के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का आश्वासन दे रही थी, उसी सरकार ने तीन कृषि कानून पारित कर किसानों को पूरी तरह से बर्बाद किया है।
विज्ञापन

यह बातें इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कही, वे मंगलवार को अनाजमंडी में इनेलो की ओर से केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीनों कृषि कानूनों के विरोधस्वरूप आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। इस दौरान किसानों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए इनेलो नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वे कृषि और किसानों को बर्बाद करने वाले इन तीनों कानूनों को वापस लेने के लिए केंद्र सरकार को बाध्य करेंगे और इसके लिए गेहूं की बिजाई के फौरन बाद पूरे देशभर के किसान संगठनों के साथ मिलकर पूरे देश में विशाल आंदोलन खड़ा करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हरी पगड़ी पहनकर चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए आमजन के वोट लिए वही लोग आज सत्ता में बैठकर किसानों के हक में बोलने से पूरी तरह मौन हैं। ऐसे में अब यह प्रदेश की जनता का ही कार्य है कि ऐसे राजनीतिज्ञ जब उनके गांवों में पहुुंचें तो वे इनसे पूछें कि उन्होंने किसानों की मदद के लिए क्या किया है। प्रदेश सरकार को घेरते हुए इनेलो नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान गठबंधन सरकार के 9 माह के कार्यकाल में ही 9 बड़े घोटाले हुए हैं, जिसमें धान घोटाला, शराब घोटाला, रजिस्ट्री घोटाला, गेहूं घोटाला, चना घोटाला प्रमुख हैं। इन तमाम घोटालों पर सरकार की ओर से अभी तक ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में हरी चुनरी चौपाल के माध्यम से महिलाओं को बरगलाया गया और अब सत्तासीन होने के बाद वही लोग आराम से चैन की नींद ले रहे हैं। जबकि महिलाएं स्वयं को ठगा सा महसूस कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने, युवाओं को सरकारी रोजगार देने, खेत के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने, बुजुर्गों को 5100 रुपये का बेरोजगारी भत्ता और बेरोजगारों को सरकार नौकरी उपलब्ध न करवाने पर 11 हजार रुपये का भत्ता देने का वायदा करने वाले सत्तासुख भोग रहे हैं और प्रदेशवासी इनके छलावे का शिकार होकर रह गए हैं। बाद में वे पार्टी पदाधिकारियों व सैकड़ों किसानों के साथ जनता भवन रोड से रोड़ी बाजार, सुभाष चौक, हिसारिया बाजार, परशुराम चौक से डॉ. आंबेडकर चौक पहुंचे। जहां उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नाम ज्ञापन सौंपा और पिपली में किसानों पर लाठीचार्ज करने वालों पर कार्रवाई व किसानों के विरोध में इन तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed