{"_id":"6af20afe7a23637d0c0ee8f0","slug":"farmers-will-gather-on-vita-plant-tomorrow-for-milk-rate-sirsa-news-c-128-1-sir1013-168188-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दूध के दाम पर 11 नवंबर को वीटा प्लांट में जुटेंगे किसान और पशुपालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दूध के दाम पर 11 नवंबर को वीटा प्लांट में जुटेंगे किसान और पशुपालक
Mon, 09 Nov 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
- गाय के दूध का 80 और भैंस का 100 रुपये प्रति किलो भाव तय करवाने की तैयारी
- पिछली बढ़ोतरी से संतुष्ट नहीं पशुपालक, बैठक में बन सकती है आंदोलन की रूपरेखा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। दूध की कीमतों को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा सकता है। दूध का कारोबार करने वाले किसान, पशुपालक, दूधिए और डेयरी संचालक 11 नवंबर को वीटा प्लांट में जमा होंगे। इस बैठक में दूध के भाव तय करने और सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति बनेगी।
सहमति न बनने पर वीटा प्लांट के बाहर धरना देने का विकल्प भी खुला है। किसान नेता जसवीर भाटी और हंसराज पचार ने बताया कि दूध के दाम बढ़ाने पर कोई ठोस बातचीत नहीं हुई है। इससे पशुपालकों में काफी नाराजगी है।
यह बैठक पहले 2 नवंबर को होनी थी लेकिन इसे टाल दिया गया था। अब सभी संबंधित पक्ष 11 नवंबर को एक मंच पर आकर आगे का रास्ता तय करेंगे। पशुपालकों ने गाय के दूध की कीमत 80 रुपये प्रति किलो मांगी है।
विज्ञापन
भैंस के दूध की कीमत 100 रुपये प्रति किलो करने की मांग भी उठाई गई है। इसके साथ ही भैंस के दूध का फैट रेट 13 रुपये निर्धारित करने को कहा गया है। गाय के दूध का फैट रेट 16 रुपये तय करने की मांग भी की जा रही है।
दूध की कीमत और फैट भुगतान पर जोर
पशुपालकों का कहना है कि राजस्थान में दूध के भाव में 10 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है। इसलिए हरियाणा में भी दूध की गुणवत्ता और फैट के आधार पर उचित भुगतान मिलना चाहिए। उनका आरोप है कि सरकार और वीटा प्रबंधन ने फैट रेट बढ़ाने की बात कही थी। हालांकि, इसका वास्तविक लाभ पशुपालकों को नहीं मिला है। यह स्थिति किसानों में असंतोष का मुख्य कारण है।
चारे की कीमतों ने बढ़ाया पशुपालन का खर्च
पशुपालकों के अनुसार, दूध उत्पादन की लागत लगातार बढ़ रही है। पांच-छह साल पहले तूड़ी 400 रुपये प्रति क्विंटल मिलती थी। अब यह 900 से 1100 रुपये तक बिक रही है। खल-बिनौला का बैग 1200 से 1500 रुपये के बजाय 2400 से 2700 रुपये में मिल रहा है। बिनौला भी करीब 3000 रुपये तक पहुंच गया है। इन बढ़ते खर्चों के कारण मौजूदा भाव पर दूध बेचना घाटे का सौदा है।
तीन दिन के आंदोलन के बाद भी सहमति नहीं
दूध के भाव बढ़ाने की मांग पर 1 से 3 अक्तूबर तक जिले में आंदोलन चला था। इस दौरान दूध की बिक्री रोकने की अपील की गई थी। वीटा प्लांट और प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपे गए थे। कंगनपुर रोड पर दूध सड़क पर बहाने की घटना के बाद विवाद हुआ था। बाद में एक समिति बनी और मौजूदा भाव में 10 रुपये बढ़ाने का निर्णय लिया गया। लेकिन पशुपालकों ने इस बढ़ोतरी को अपर्याप्त माना है।