{"_id":"5ffb429a8ebc3e31e1758db4","slug":"nephew-turns-out-to-be-the-killer-of-maina-devi-sirsa-news-rtk5902800168","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजा ही निकला मैना देवी का हत्यारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजा ही निकला मैना देवी का हत्यारा
विज्ञापन
गांव कुम्हारिया में हुए महिला की हत्या का पर्दाफाश 72 घंटों में करते हुए हत्या में शामिल दो आरोपियों पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हत्यारोपियों में एक युवक महिला मैना देवी के परिवार में भतीजा लगता है। दोनों आरोपी नशा करने के आदी हैं। महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने के लिए ही हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पवन कुमार उर्फ सरदार व रमन कुमार वासियान कुम्हारिया के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार सात दिसंबर को गांव कुम्हारिया की मैना देवी पत्नी जगदीश पशुओं के लिए खेत में चारा लेने गई थी, जो खेत से ही लापता हो गई थी। अगले दिन महिला की लाश खेत में बने ट्यूबवेल के कुएं में मिली थी। जिस पर मृतका के भाई राजेश कुमार निवासी खाबडा के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज किया गया था। महिला के विरुद्ध अपराध होने व मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने तुरंत सीआईए सिरसा निरीक्षक नरेश कुमार व एसएचओ थाना चोपटा सब इंस्पेक्टर सत्यवान के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गांव व महिला के परिवार के संदिग्ध व्यक्तियों की सूची तैयार की फिर उन संदिग्धों पर निगरानी शुरू की गई। महिला के परिवार में भतीजा पवन कुमार उर्फ सरदार पर पुलिस टीम को शक हुआ तो शक की आधार पर हिरासत में लिया गया। पहले तो आरोपी ने पुलिस टीम को बरगलाता रहा लेकिन टीम द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने पूरा सच उगल दिया और अपने दूसरे साथी रमन का नाम भी बता दिया। आरोपियों ने बताया कि उनको नशे की तोड़ लगी हुई थी घर से पैसों का इंतजाम नहीं हुआ तो उन्होंने नशे की पूर्ति के लिए महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने की योजना बनाई। आरोपियों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए महिला के सिर में लाठी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।