फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Neither vaccine nor test kit for corona prevention, not a single sample was taken on Saturday

Sirsa News: कोरोना रोकथाम के लिए न तो वैक्सीन, न ही जांच किट, शनिवार को नहीं लिया गया एक भी सैंपल

Sat, 08 Apr 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 08 Apr 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Neither vaccine nor test kit for corona prevention, not a single sample was taken on Saturday
सिरसा। कोरोना की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की स्थिति जांचने के लिए मुख्यालय की ओर से प्रदेशभर में मॉक ड्रिल करवाए जाने के आदेश दिए गए हैं। लेकिन वैक्सीन, कोरोना जांच किट सहित अन्य उपकरण भी समय पर विभाग को उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास अब तक न तो कोरोना वैक्सीन का स्टॉक पहुंच पाया है और न ही कोरोना जांच किट उपलब्ध हो पाई है। इस वजह से शनिवार को जिले में एक भी सैंपल नहीं हो पाया।
विज्ञापन

जिले में बीते एक सप्ताह से कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे थे। जिले में एक सप्ताह में करीब 15 मरीज सक्रिय पाए गए थे। जिनमें से अधिक मरीजों को होम आइसोलेट किया गया था। सीएमओ की तरफ से जिले में हर रोज 500 से अधिक आशंकितों के सैंपल लिए जाने को लेकर पत्र जारी किया गया था। लेकिन विभाग के पास अब एक भी सैंपल लेने के लिए किट तक उपलब्ध नहीं है। ऐसे में कोरोना संक्रमितों की पहचान भी नहीं हो पा रही है और लगातार खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। विभाग की ओर से मरीजों को दवाई देकर व खुद का बचाव करने संबंधित जानकारी देकर उन्हें वापस लौटा दिया जाता है। लेकिन कोरोना का लगातार बढ़ता जा रहा खतरा लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन

----------
विभाग कल सुबह 10 बजे शुरू करेगा मॉक ड्रिल
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को सुबह 10 बजे नागरिक अस्पताल में मॉक ड्रिल करवाई जाएगी। जिसमें डमी मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती कर उनकी जांच की जाएगी और अधिक प्रभावित मरीजों को कोविड वार्ड में भर्ती किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से सर्जिकल वार्ड को कोविड वार्ड में बदला जाएगा और मरीजों की जांच की जाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से भी मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सैंपल जांच करने के लिए विभाग ने खुद के स्तर पर खरीदी 1500 किट
स्वास्थ्य विभाग ने अब खुद के स्तर पर ही कोरोना सैंपलों की जांच के लिए 1500 किट खरीदी है। हालांकि अभी तक विभाग को इसका स्टॉक उपलब्ध नहीं हो पाया है। स्टॉक उपलब्ध होने के बाद ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपलों की जांच की जाएगी। शनिवार को जिले में एक भी आशंकित का सैंपल नहीं हो पाया है। कोविड ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों की जांच कर उनके बिना सैंपल लिए ही उन्हें वापस भेज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक सात लाख 38 हजार 59 आशंकितों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 34 हजार 234 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिले में अब कुल आठ मरीज सक्रिय है। इनमें से एक मरीज नागरिक अस्पताल में भर्ती है जबकि सात मरीज होम आइसोलेट हैं। वहीं शनिवार को दो मरीज स्वस्थ हो गए। जिले में अब तक 33 हजार 679 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले में अब तक 547 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई है।

-----
वर्जन
कोरोना जांच के लिए किट खरीदी गई है। स्टॉक मिलते ही जांच प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 10 अप्रैल को अस्पताल में मॉक ड्रिल करवाई जाएगी। जिसमें तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।
-डॉ. हरसिमरण सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed