फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Neighbor attacked woman and her son and daughter

Sirsa News: पड़ोसी ने किया महिला व उसके बेटा-बेटी पर हमला

Fri, 29 Mar 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 29 Mar 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Neighbor attacked woman and her son and daughter
सिरसा। गांव कंगनपुर में एक व्यक्ति पर महिला व उसके बेटा-बेटी पर हमला करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कंगनपुर निवासी रजनी ने बताया कि वीरवार रात को एक कार गली मेंं आई। अचानक एक कुत्ता कार के नीचे आ गया।
विज्ञापन

रजनी का कहना है कि उसके 10 वर्षीय बेटे ने चालक से कहा कि अंकल कार के नीचे कुत्ता आ गया है। जवाब में चालक ने कहा कि तूने गली के सारे कुत्तों का ठेका ले रखा है। इसके बाद कार चालक ने उसके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। रजनी का कहना है कि शोर सुनकर वह बाहर आई तो कार चालक को मारपीट करने से रोका तो उसने उसके साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद बेटी सपना मां रजनी को छुड़ाने आई तो उक्त व्यक्ति ने उसके साथ भी मारपीट की और धमकी देकर चला गया। रजनी का कहना है कि चालक का नाम नंदा है और वह उनके पड़ोस में रहता है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed