{"_id":"69f646f08e78ef41f80a1a39","slug":"neet-today-on-6-exmination-centers-sirsa-news-c-128-1-svns1027-157785-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट आज : तैयारियां पूरी कंट्रोल रूम किया स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट आज : तैयारियां पूरी कंट्रोल रूम किया स्थापित
Sun, 03 May 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 03 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों का जायजा लेते एडीसी अर्पित संगल।
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। तीन मई रविवार को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) के पारदर्शी व शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लघु सचिवालय के कमरा नंबर 39 में जिलास्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। किसी भी परेशानी पर परीक्षार्थी व नागरिक 01666-248881 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बताया कि नीट (यूजी) के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र अभ्यर्थी को बिना किसी बाधा के परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्रदान करना है।
एडीसी ने बताया कि जिले में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 2451 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा केंद्र में किसी भी परिस्थिति में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, स्मार्ट वॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा, किसी भी प्रकार की लिखित या मुद्रित सामग्री, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, स्कैनर, बैग, पर्स, बेल्ट, आभूषण, कैमरा आदि भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।