फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   National ID made for one lakh 25 thousand students in Sirsa, complete information will available in one click

Sirsa: जिले में एक लाख 25 हजार विद्यार्थियों की बन चुकी है नेशनल आईडी, एक क्लिक में मिलेगी पूरी जानकारी

Wed, 08 Nov 2023 08:50 AM IST
नवीन दलाल अनुपमा जाखड़, सिरसा (हरियाणा)
अनुपमा जाखड़, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 08 Nov 2023 08:50 AM IST
सार

नेशनल आईडी में विद्यार्थियों की नाम, स्थान, कक्षा, फोन नंबर व जाति की जानकारी दी जाएगी। इस आईडी के माध्यम से एक क्लिक से विद्यार्थी की संपूर्ण जानकारी स्कूल प्रशासन देख सकता है। ऐेसे में स्थानांतरण व चरित्र प्रमाणपत्र संबंधी कोई झूठी जानकारी नहीं दे पाएगा।

विज्ञापन
National ID made for one lakh 25 thousand students in Sirsa, complete information will available in one click
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब विद्यार्थियों को स्कूल बदलने के लिए स्थानांतरण प्रमाणपत्र और चरित्र प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की नेशनल आईडी बनाई है। यह आईडी राजकीय स्कूल की ही नहीं अपितु निजी स्कूलों, मदरसों, गुरुकुल आदि संस्थाओं की भी बनाई जाएंगी। नई पहल के तहत जिले में 2 लाख 50 हजार विद्यार्थियों की आईडी बनाई जानी। शिक्षा विभाग अब तक 1 लाख 25 हजार विद्यार्थियों की नेशनल आईडी बना चुका है।

विज्ञापन


इस आईडी के माध्यम से एक क्लिक से विद्यार्थी की संपूर्ण जानकारी स्कूल प्रशासन देख सकता है। ऐेसे में स्थानांतरण व चरित्र प्रमाणपत्र संबंधी कोई झूठी जानकारी नहीं दे पाएगा। स्कूल छोड़ने पर विद्यार्थी व उनके अभिभावकों को भी चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके जरिये एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने पर इस आईडी के माध्यम से प्रवेश लेना आसान हो जाएगा। 
विज्ञापन


पहले राज्य स्तर पर होती थी आईडी
पहले यह आईडी सिर्फ राज्यस्तर पर बनाई गई थी। अब इस आईडी का विस्तार कर इसे राष्ट्रीय स्तर पर कर दिया गया है। इस आईडी से विद्यार्थी की पूरी शैक्षिक योग्यता, स्कूल आदि का ब्योरा एक क्लिक पर सामने होगा। आईडी से विद्यार्थियों तक पहुंचने वाली योजनाओं का उन्हें सीधा लाभ मिल पाएगा। स्कूल छोड़ने वाले विद्यार्थियों की ट्रैकिंग करने के साथ सरकारी योजनाओं के लाभ मिल रहा है या नहीं इसकी भी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल आईडी में होगी ये जानकारी
नेशनल आईडी में विद्यार्थियों की नाम, स्थान, कक्षा, फोन नंबर व जाति की जानकारी दी जाएगी। इस प्रकार विद्यार्थी किस स्कूल में पढ़ रहा है, किस कक्षा में पढ़ रहा है इसके बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा बच्चे को किस योजना का फायदा मिल रहा है, योजना के अलावा और क्या फायदा ले रहा है इसके बारे में भी जानकारी होगी। वहीं इस आईडी में विद्यार्थियों के सभी प्रमाणपत्र, स्थानांतरण व चरित्र प्रमाणपत्र आदि इसी आईडी में होंगे।


अधिकारी के अनुसार
नेशनल आईडी शिक्षा विभाग की ओर से जनरेट की जा रही है। जिले के कुल 2 लाख 50 हजार विद्यार्थियों में से 1 लाख 25 हजार विद्यार्थियों की नेशनल आईडी बन चुकी है। जल्द ही बाकी विद्यार्थियों की भी आईडी बन जाएगी। इस आईडी के बनने से विद्यार्थियों, अभिभावकों व स्कूल को भी फायदा होगा। एक क्लिक पर विद्यार्थियों की संपूर्ण जानकारी मिल जाएगी। - नीरज मक्कड़, जिला प्रोग्रामर, शिक्षा विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed