फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nathor village of Sirsa will present a unique example of water conservation

Sirsa News: जल संरक्षण की अनूठी मिसाल पेश करेगा सिरसा का गांव नथोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Nathor village of Sirsa will present a unique example of water conservation
परियोजना का शुभारंभ करते हुए अ​धिकारी व ग्रामीण। संवाद।
सिरसा। जिले में नाबार्ड ने जल संरक्षण अभियान के तहत भूजल स्तर में सुधार करने का बीड़ा उठाया है। एक्सपर्ट संस्था के सहयोग से रानियां खंड के गांव नथोर में भूजल संरक्षण के लिए इस अनूठी परियोजना का शुभारंभ किया गया। नथोर गांव को प्रदेश के पहले मॉडल विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


गांव में प्राचीन धरोहर कुएं में जल संरक्षित करने के साथ ही उसे आकर्षक रूप दिया जाएगा। वहीं, गांव के किसानों को भी धान की कम अवधि वाली फसल उगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में अटल भूजल टीम से पारुल कुमार ने हुए बताया कि गांव में बारिश का पानी गलियों में बहने के बजाय मकानों के छतों का साफ पानी एकत्र करने के लिए प्राचीन कुएं व रिचार्ज बोरवेल में डाला जाएगा। इससे भूजल स्तर में सुधार होगा। इसका उद्देश्य भविष्य की पीढ़ियों के लिए पानी का संरक्षण सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

इस अवसर पर नाबार्ड से सहायक महाप्रबंधक स्वरदीप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए गांववासियों को जागरूक करते हुए भूजल स्तर में गिरावट को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि जल संकट से निपटने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। एक्सपर्ट संस्था के निदेशक विनीत छाबड़ा ने कहा कि यह योजना सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि जन-आंदोलन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन सहभागिता के महत्व के इसी पहलू को दर्शाते हुए गांव के बुजुर्गों की ओर से नींव पत्थर रख कर इस परियोजना का शुभारंभ करवाया गया।उन्होंने इस योजना की पूरी प्रक्रिया, इसके कार्यकलाप व क्रियान्वन के संबंध में उपयुक्त जानकारी दी। कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री संजीव गर्ग ने ग्रामीणों को तकनीकी और आर्थिक सहयोग की जानकारी दी, ताकि वे अपने गांव में जल प्रबंधन की दिशा में आत्मनिर्भर बन सकें।
ग्रामीणों की भागीदारी इस योजना की आत्मा है। इससे न केवल पानी बचेगा, बल्कि गांव के भविष्य को भी सुरक्षित किया जा सकेगा। इस दौरान ग्राम पंचायत नथोर से सरपंच नीतू झोरड़ और ग्राम सचिव सुनीता ने नाबार्ड के अभियान की प्रशंसा करते हुए ग्राम स्तर पर इस योजना को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि पंचायत की ओर से ग्रामीणों को इस योजना से जुड़ने और उन्हें सक्रिय भागीदारी देने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होकर धर्मेंद्र कौशिक, अविनाश फुटेला, विनय जांगिड़, ग्राम पंचायत सदस्य व बुजुर्गों ने भी भूजल संरक्षण को अत्यधिक महत्वपूर्ण बताते हुए जन समुदाय की भूमिका को बेहद जरूरी बताया। इस अवसर पर एक्सपर्ट संस्था से रोहताश कुमार, हरप्रीत सिंह, अटल भूजल टीम से जतिन, मनजीत के अलावा अन्य अधिकारीगण, गांववासी व अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed