फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Naresh Kumar Grover has been setting the example of becoming the first voter for 30 years.

Sirsa News: 30 वर्षों से प्रथम मतदाता बनने की मिसाल कायम कर रहे नरेश कुमार ग्रोवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Naresh Kumar Grover has been setting the example of becoming the first voter for 30 years.
नरेश ग्रोवर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। लोकतंत्र में मतदान का विशेष महत्व होता है और इसे निभाने की प्रेरणा देने वाले व्यक्तित्व बिरले ही होते हैं। ऐसे ही एक जागरूक नागरिक नरेश कुमार ग्रोवर हैं, जो पिछले 30 वर्षों से हर चुनाव में सबसे पहले मतदान करने का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।
इस बार भी सुबह 6:30 बजे मतदान केंद्र पर पहुंचकर वे सबसे पहले लाइन में लगे और अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। पहले मतदाता बनने का यह गौरव उन्हें न केवल व्यक्तिगत संतोष देता है, बल्कि समाज के अन्य नागरिकों को भी प्रेरित करता है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग समय पर और जागरूकता के साथ करें।
विज्ञापन



नरेश कुमार ग्रोवर का यह समर्पण युवा और बुजुर्ग सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका कहना है कि मतदान हर नागरिक का कर्तव्य है और मैं हमेशा चाहता हूं कि अधिक से अधिक लोग इसे गंभीरता से लें और बढ़-चढ़कर मतदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




उनकी इस निरंतरता और लोकतंत्र के प्रति समर्पण को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और निर्वाचन अधिकारी भी उनकी सराहना करते हैं। उनका यह कार्य न केवल जागरूकता का संदेश देता है, बल्कि समाज में मतदान के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी उत्पन्न करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed