फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nap forgot the dustbins installed two months ago, not empty even once

दो माह पहले लगाए कूड़ेदानों को भूल गया नप, एक बार भी नहीं हुए खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Nap forgot the dustbins installed two months ago, not empty even once
रेलवे स्टेशन के साथ खाली पड़े प्लाट में फैला कूड़ा और खड़े बेसहारा पशु - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर को साफ और स्वच्छ रखने के नगर परिषद के दावे हवा होते नजर आ रहे हैं। डीसी अनीश यादव ने निरीक्षण किया तो नप की लापरवाही सामने आई। डीसी के आदेश के बाद नप कर्मचारियों ने सफाई अभियान शुरू कर दिया लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि दो माह पहले शहर में लगाए गए डस्टबिन को नप ही भूल गया है। ना तो कूड़ेदान खाली किए जा रहे हैं और ना ही इनकी देखभाल हो पा रही। जहां एक ओर डस्टबिन कूड़े से भरे पड़े हैं, वहीं दूसरी ओर कई क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। वहीं कई डस्टबिन उखाड़ दिए गए।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में सिरसा की रैंकिंग गिरी तो डीसी ने संज्ञान लिया। डीसी अनीश यादव ने शहर में निरीक्षण करके सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सफाई करने और प्रतिदिन कूड़ा उठान के निर्देश दिए। इसके बाद अब दो दिनों से नगर परिषद की ओर से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते शहर में अलग-अलग स्थानों पर सफाई की जा रही है। अब हर रोज अतिरिक्त 7 से 8 कूड़े की ट्रॉलियों को शहर से निकाला जा रहा है। शिकायत व सूचना पहुंचने के बाद नगर परिषद के सफाई कर्मचारी उस स्थान पर पहुंच रहे हैं और झाडू लगाकर रोड, खाली प्लॉट और अन्य स्थानों को साफ कर रहे हैं। लेकिन अभी भी शहर के कई ऐसे स्थान हैं। जहां पर नगर परिषद की टीमें और सफाई कर्मचारी तक नहीं जाते। जिसके कारण आसपास के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन

घरों और दुकानों पर वितरित किए थे दो-दो कूड़ेदान
लोगों को कूड़ा कूड़ेदान में डालने के नगर परिषद की ओर से लोगों के घरों और दुकानों पर पहुंचकर दो-दो कूड़ेदान वितरित किए गए थे। ताकि लोग कूड़े को उसमें ही एकत्र कर सकें। लेकिन इसका कोई भी परिणाम देखने को नहीं मिला। शहर वासी अभी भी खुले में कूड़ा फेंक कर वहां से आगे निकल जाते हैं और गंदगी फैली रहती है। सफाई न होने के कारण कूड़े के ढेरों में बेसहारा पशु भी मुंह मारते हुए दिखाई देते है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों और रोड किनारे भी डस्टबिन लगाए गए थे। ताकि लोग खुले में कूड़ा फेंकने की बजाय इन डस्टबिन में डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिये....कहां-कैसी मिली स्थिति
1. अनाज मंडी:
अनाज मंडी में अब धान की आवक तेजी से हो रही है। लेकिन कपास मंडी के आसपास रखे कूड़ेदान लंबे समय से भरे पड़े हैं। जिन्हें कभी खाली ही नहीं किया गया।
2. माल गोदाम रोड:
शहर के माल गोदाम रोड पर खाली पड़े प्लाटों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इस प्वाइंट को कभी भी साफ नहीं किया गया। जिसके कारण बेसहारा पशु यहां कूड़े के ढेरों में मुंह मारते हुए दिखाई दिए।
3. रेलवे स्टेशन का गेट:
रेलवे स्टेशन के गेट सीमेंट से स्थायी तौर पर कूड़ादान रखा गया था। लेकिन लोगों ने उस कूड़ेदान को उखाड़ दिया और तोड़ दिया।
4. रोड़ी बाजार:
सुबह नगर परिषद की ओर से शहर में सफाई की जाती है। लेकिन दुकानों के खुलने के बाद लोग दुकान से झाड़ू लगा कूड़े की ढेरी रोड पर लगा देते है। जिसके कारण आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
5. बस स्टैंड का डंपिंग प्वांइट:
शहर के हिसार रोड स्थित बस स्टैंड के डंपिंग प्वाइंट को खाली तो किया जाता है लेकिन दिनभर लोग यहां पर कूड़ा डालते हैं। जिसके बाद बेसहारा पशु उस कूड़े में मुंह मारते है और बाहर तक कूड़े को बिखेर देते हैं। ऐसे में यहां पर दुर्गंध के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
हर रोज निकाला जा रहा है कई टन कूड़ा
शहर में प्रतिदिन नगर परिषद के कर्मचारी सफाई करते हैं। इस दौरान हर रोज सवा सौ टन कूड़े को शहर से निकाला जाता है। लेकिन बीते दो दिनों से अतिरिक्त सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें शहर के अलग-अलग स्थानों पर सफाई की जाती है। जिसके चलते सात से आठ कूड़े की अतिरिक्त ट्रॉलियों को शहर से निकाला जा रहा है।
उपायुक्त अनीश यादव के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को रानियां रोड, कंगनपुर रोड, बाबा बिहारी मंदिर, ऑटो मार्केट, वाल्मीकि चौक, सिविल अस्पताल रोड, भादरा पार्क, डीसी पार्क, मावड़ी माता मंदिर रोड पर नगर परिषद के कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाया।
-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सिरसा।
कूड़े खाली न होने और कूड़ेदानों को उखाड़ने संबंधित किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। अगर कोई शिकायत व सूचना पहुंचती है तो उसका तुरंत प्रभाव से समाधान किया जाएगा।

-राज कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद।

अनाज मंडी के पास रख कूड़ादान

अनाज मंडी के पास रख कूड़ादान- फोटो : Sirsa

ाली प्लाट में फैला कूड़ा।

ाली प्लाट में फैला कूड़ा। - फोटो : Sirsa

बरनाला रोड स्थित डंपिंग स्टेशन पर फैला कूड़ा और बैठे बेसहारा पशु।

बरनाला रोड स्थित डंपिंग स्टेशन पर फैला कूड़ा और बैठे बेसहारा पशु।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed