फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nanakpur team won the volleyball tournament

Sirsa News: नानकपुर की टीम ने जीता वाॅलीबाल टूर्नामेंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Nanakpur team won the volleyball tournament
सिरसा।राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में आयोजित इंटर-पॉलीटेक्निक वालीबॉल प्रतियोगिता में विजेता को सम
सिरसा। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में आयोजित इंटर-पॉलीटेक्निक वालीबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। दिन का मुख्य आकर्षण फाइनल मैच रहा, जिसका समापन सफलतापूर्वक हुआ। फाइनल मैच की शुरुआत मुख्य अतिथि मंजू गेरा, प्रधानाचार्या, राजकीय बहुतकनीकी महिला संस्थान ने की।
विज्ञापन


राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, नानकपुर की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए विजय प्राप्त की और टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया मुख्य अतिथि मंजू गेरा ने फाइनल में पहुंची दोनों टीमों राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, नानकपुर और बीकेएन राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, नारनौल के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, जिसके बाद फाइनल मैच का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन


दोनों ही टीमों ने खेल भावना और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया। यह मुकाबला इतना कांटे की टक्कर वाला था कि मैच के अंत तक विजेता का अंदाजा लगाना मुश्किल था। खिलाड़ियों में भरपूर जोश और उत्साह देखने को मिला, जहां हर समय स्कोर में केवल एक या दो प्वाइंट्स का ही अंतर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे स्थान के लिए रोमांचक मैच तीसरे स्थान के लिए मुकाबला राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, आदमपुर और राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, उमरी के बीच हुआ। इस मैच में भी खिलाड़ियों ने पूरी लगन और जोश के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह मैच भी काफी रोमांचक रहा, जिसमें राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, आदमपुर ने जीत हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।


खिलाड़ियों को किया सम्मानित

तीसरा स्थान हासिल करने वाली राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, आदमपुर की टीम को उनके साथ आए विक्रम सांवल, विभागाध्यक्ष (कंप्यूटर इंजीनियरिंग), ने उसी समय प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। राजेंदर कुमार जिंदल, प्राचार्य राजकीय बहुतकनीकी विभाग सिरसा की अध्यक्ष्यता में इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। मैच के समापन के बाद मंजू गेरा, राजेंद्र जिंदल और गजे सिंह ने सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही, सभी कोच और टीम के साथ आए सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

----------------

इस प्रकार रहे परिणाम

- राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, नानकपुर, प्रथम

- राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, नारनौल, द्वितीय

- राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, आदमपुर, तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed