फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nabha jail cand, Sirsa

पंजाब पुलिस ने खुद श्रेय लेने के चक्कर में नहीं दी सिरसा पुलिस को सूचना

Sat, 31 Dec 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sat, 31 Dec 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Nabha jail cand, Sirsa
नाभा जेलकांड - फोटो : bureau

गांव कर्मगढ़ के निकट वीरवार देर शाम पंजाब की सीआईए पुलिस को चकमा देकर खेतों की तरफ भागे नाभा जेल ब्रेकिंग मामले के आरोपियों के सहयोगी बदमाशों की तलाश के लिए पंजाब पुलिस के साथ सिरसा पुलिस ने भी क्षेत्र में देर रात तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन बदमाश पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे।

विज्ञापन


मामले को लेकर जिले भर की पुलिस सभी नाकों पर भी मुस्तैदी रही। वहीं बड़ागुढ़ा के एसएचओ यादविंद्र सिंह के अनुसार पूरे मामले में पंजाब की सीआईए पुलिस द्वारा स्वयं श्रेय लेने की बात सामने आई है, क्योंकि जब सीआईए पटियाला पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुभाष सिंह के नेतृत्व में कई जवान आरोपियों के पीछे दौड़ते हुए सिरसा की सीमा में दाखिल हो गए थे तो यहां की पुलिस को सूचना देना तक मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन


आरोपी जब कर्मगढ़ के निकट कार छोड़कर भाग चुके थे तो उस समय सिरसा पुलिस को सूचना दी गई। बड़ागुढा, ओढां और स्पेशल स्टाफ पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपियों को भागने में समय मिल चुका था। पुलिस ने देर रात तक गांव कर्मगढ़ के खेतों और क्षेत्र में सर्च अभियान चलाए रखा, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुलिस ने जो कार बरामद की है, वह 16 दिसंबर को बठिंडा क्षेत्र से चोरी की गई थी। कार में सवार बदमाशों में एक का नाम सुखचैन उर्फ सुखी निवासी उल्लक मानसा के रूप में बताया जा रहा है, जबकि दूसरे बदमाश की पहचान के बारे में पुलिस अभी तक जानकारी न होने की बात कह रही है।

रात भर दौड़ती रही जिला पुलिस
आरोपियों की तलाश में जिला पुलिस रात भर दौड़ती रही और सभी नाकों पर मुस्तैदी बढ़ाई गई थी। पुलिस ने पुलिस नाकों पर वाहनों की चेकिंग करते हुए संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ करते हुए खासतौर पर कर्मगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने विशेष नजर रखी। घटना के बाद पंजाब पुलिस की कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर गर्म रहा।

यह बोले पुलिस अधिकारी
सरसों के काफी खेत होने के कारण रात्रि में पुलिस को थोड़ी दिक्कत आई थी। पुलिस ने क्षेत्र में देर रात तक सर्च अभियान चलाया था, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग पाए। पंजाब पुलिस ने अगर जिला पुलिस को समय रहते जानकारी दी होती तो शायद आरोपी हत्थे चढ़ जाते। हां, कार चोरी की है, जो बठिंडा से 14 दिन पूर्व चोरी हुई थी।

- यादविंद्र सिंह, एसएचओ बड़ागुढ़ा

यह बोले डीएसपी
पंजाब पुलिस की टीम पहले अपराधियों का पीछा कर रही थी, सिरसा पुलिस को सूचना थोड़ा लेट दी गई। वैसे हर अधिकारी अपनी तरफ से अच्छा काम करना चाहता है, अपराधियों को पकड़ने के लिए उन्होंने कोशिश की और सिरसा पुलिस ने भी पूरी कोशिश करते हुए सर्च अभियान चलाया, लेकिन थोड़ा लेट होने से वह भाग निकले।
- विजय कक्कड़, डीएसपी हेडक्वार्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed