फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   NA

Sirsa News: पेड़ काटने से रोका तो कर्मचारियों पर किया हमला, भाग कर बचाई जान

Mon, 30 Jan 2023 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 30 Jan 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
NA
सिरसा। गांव झोरड़नाली से धोतड़ रोड पर पेड़ों की कटाई रोकने गए वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हमलावरों ने कर्मचारियों पर लोहे की रॉड व तेजधार हथियार से हमला किया। कर्मचारियों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। हमले में वन विभाग का गार्ड व मजदूर घायल हो गए। विभाग के अधिकारियों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। वहीं पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में दाखिल पीड़ित विनोद कुमार ने बताया कि वह वन विभाग में गार्ड के पद पर तैनात है। शनिवार देर शाम को सूचना मिली थी कि झोरड़नाली से धोतड़ रोड पर ढाणी भंगी के पास कुछ लोग पेड़ों की अवैध रूप से कटाई कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वह मजदूर सोमवीर व अन्य एक कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक जमीदार ने तीन से चार व्यक्तियों से पेड़ कटाई करवा रहा था। गार्ड ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उक्त जमीदार ने गाली-गलौज की और मौके पर युवकों को बुला लिया। वह मामले की फोटो और वीडियो भी बना रहे थे, तभी दो अलग अलग कारों में आठ से 10 युवकों आए। उक्त लोगों ने लोहे की रॉड और तेज धार हथियार से उन पर वार किया है। उन्होंने मौके से भागकर जान बचाई और मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद कर्मचारियों को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया है। रानियां थाना पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन


आरोपी काट चुके थे रोड के साथ करीब 15 पेड़
वन विभाग के पेड़ों की कटाई रोकने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों का वन विभाग के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। उक्त लोगों की ओर से करीब 15 पेड़ काटे जाने की सूचना मिलने के बाद कर्मचारी मौके पर पहुंची थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
अवैध रूप से पेड़ काटने की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची थी। लेकिन उक्त लोगों ने कर्मचरियों के साथ ही मारपीट कर दी। कर्मचारियों पर हमला करने वाले आठ से दस युवकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - नवल कुमार, जिला वन अधिकारी, सिरसा।

मामले की शिकायत आई है। जांच की जा रही है। अभी पीड़ितों के बयान दर्ज किए गए हैं। - धर्मवीर, थाना प्रभारी, रानियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed