{"_id":"63d16ab85a9c327ec0512fc6","slug":"na-sirsa-news-c-21-1-39721-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नागरिक अस्पताल के पुराने ट्रेनिंग सेंटर की जगह पर बनेगा नया नशा मुक्ति केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नागरिक अस्पताल के पुराने ट्रेनिंग सेंटर की जगह पर बनेगा नया नशा मुक्ति केंद्र
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में स्थित नशा मुक्ति केंद्र ।
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग से नशा मुक्ति केंद्र बनाने को लेकर नगारिक अस्पताल में स्थित पुराने एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की जगह का चयन किया गया है। एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के पुराने भवन को विभाग ने कंडम घोषित किया गया है। इसे तोड़कर यहां पर नया भवन तैयार किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से नए भवन का नक्शा भी तैयार किया जा रहा है। विभाग की ओर से यहां 50 बेड की व्यवस्था करने की योजना बनाई जा रही है। नागरिक अस्पताल के भवन में ही अभी नशा मुक्ति केंद्र चलाया जा रहा है। केंद्र में जगह कम होने के चलते केवल 10 मरीजों को ही दाखिल कर इलाज करने की सुविधा है। अलग से भवन के लिए प्रशासन ने पहले एफ ब्लॉक स्थित सामुदायिक केंद्र के भवन का चयन किया गया था, जोकि अस्पताल से काफी दूरी पर स्थित था। इसके अलावा यहां आसपास के क्षेत्र में रिहायशी एरिया था। ऐसे में विभाग ने सामुदायिक भवन की जगह के बजाय नागरिक अस्पताल के एएनएम के पुराने ट्रेनिंग सेंटर की जगह का चयन किया है। यह अस्पताल के बिलकुल साथ है और मुख्य रोड की तरफ से भी आने जाने का अलग से रास्ता है। इसके चलते मरीजों के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी इसका काफी लाभ मिलेगा।
नशा मुक्ति केंद्र के लिए अलग स्टाफ के लिए ली जाएगी अनुमति
नागरिक अस्पताल में नशा पीड़ितों का इलाज करने के लिए अब दो मनोचिकित्सक है और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को ही यहां पर ड्यूटी पर लगाया जाता है। ऐसे में नागरिक अस्पताल के साथ ही नया नशा मुक्ति केंद्र बनाने पर स्टाफ भी अलग नियुक्त किया जाएगा। नया भवन तैयार होने के बाद केंद्र में 50 मरीजों को दाखिल कर उनका इलाज किया जा सकेगा। जिसमें मरीजों को भी काफी सुविधा मिलेगी और विशेषज्ञों की तरफ से अधिक मरीजों को बेहतर इलाज किया जा सकेगा ।
मुख्यालय भेजा जाएगा भवन का नक्शा
एएनएम के पुराने ट्रेनिंग सेंटर के भवन को काफी समय पहले ही कंडम घोषित कर दिया गया था। अब यहां नी नया भवन तैयार किया जाएगा। नशा मुक्ति केंद्र बनाने के लिए यहां पर जगह भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और आवाजाही में भी किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। ऐसे में पीडब्ल्यूडी बीएंडआर नए भवन का नक्शा तैयार कर रहा है। नक्शा बनने पर यह मुख्यालय भेजा जाएगा। इसके पश्चात बजट जारी होने पर भवन के निर्माण का काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
वर्जन
नागरिक अस्पताल के पुराने एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की जगह पर नशा मुक्ति केंद्र बनाया जाएगा। सेंटर के पुराने भवन को कंडम घोषित किया गया है। यहां पर नए भवन का निर्माण होगा। अभी 50 बेड का नशा मुक्ति केंद्र बनाने की योजना है। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से ही नक्शा तैयार किया जा रहा है। - डॉ. पंकज शर्मा, इंचार्ज, नशा मुक्ति केंद्र, नागरिक अस्पताल सिरसा ।