फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   NA

गणतंत्र दिवस समारोह आज : पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली करेंगे ध्वजारोहण, विरोध के अंदेशे के बीच 1700 जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान

Wed, 25 Jan 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 25 Jan 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
NA
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में तैयारियां करते कर्मचारी। संवाद
सिरसा। शहर के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में वीरवार को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह होगा। सुबह 9.58 पर पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान सरपंचों के विरोध का अंदेशा है, ऐसे में जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिले की सुरक्षा की जिम्मेदारी तीन डीएसपी, थाना प्रभारी सहित 1700 जवान को सौंपी गई है।वहीं जिलेभर के किसान ट्रैक्टर, कार, जीप और मोटरसाइकिल पर तिरंगा लगाकर बाजारों में तिरंगा यात्रा निकालेंगे।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान मुख्य गेट से केवल वीआईपी एंट्री होगी, जबकि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचने वालों को दो नंबर गेट से एंट्री दी जाएगी। कार्यक्रम में पुलिस होमगार्ड, एनसीसी तथा विभिन्न स्कूलों के बच्चों की परेड तथा पीटी शो को शामिल किया गया है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां निकाली जाएगी तथा स्कूलों की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से जिला पुलिस द्वारा पूरी सावधानी व सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए तीन डीएसपी, थाना प्रभारी सहित करीब 1700 जवान तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक थाना प्रभारी को विशेष निर्देश दिए गए हैं। चौक चौराहों पर संदिग्ध लोगों के वाहनों की जांच की जाएगी। भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों व कार्यक्रम स्थल पर भी सादी वर्दी में जवान तैनात किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्टेडियम परिसर के अलावा जिले के सभी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल, रेस्टोरेंट तथा धर्मशालाओं की भी सघन जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि धर्मशाला, होटल तथा रेस्टोरेंट में रह रहे सभी लोगों के पते ठिकाने मालूम कर उनके बारे में तस्दीक की जा रही है।
विज्ञापन


पक्का मोर्चा पर लगाया जाएगा रक्तदान शिविर
लघु सचिवालय के समक्ष पक्का मोर्चा लगाकर धरने पर बैठे किसान भी गणतंत्र दिवस पर धरना स्थल पर ध्वजारोहण करेंगे। किसान नेता बीकेई अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने बताया कि किसान मंडी में एकत्र होकर ट्रैक्टर, कार, जीप, मोटरसाइकिल सहित अन्य वाहनों पर तिरंगा लगाकर शहर में तिरंगा यात्रा निकालेंगे। किसान तिरंगा रैली अनाज मंडी से शुरू करते हुए जगदेव सिंह चौक, सुभाष चौक, शहीद भगत सिंह चौक से होते हुए परशुराम चौक आंबेडकर चौक ओवरब्रिज से लघु सचिवालय लगे पक्का मोर्चा धरना स्थल पर समाप्त करेंगे। यहां पर किसानों की ओर से दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। जिसमें जिलेभर के किसान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के लिए लिहाज से 1700 जवान सहित अधिकारी कमान संभालेंगे। यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यातायात थाना प्रभारी को भी निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed