फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   NA

Sirsa News: सरपंचों ने साढ़े तीन घंटे घेरा लघु सचिवालय, गेट तोड़ने का किया प्रयास

Tue, 24 Jan 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 24 Jan 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
NA
उपायुक्त पार्थ गुप्ता को मांग पत्र सौंपते सरपंच एसोसिएशन के सदस्य । संवाद
सिरसा। ई-टेंडरिंग के विरोध में मंगलवार को जिलेभर के सरपंचों ने लघु सचिवालय का साढ़े तीन घंटे तक घेराव किया।
विज्ञापन

उपायुक्त के न पहुंचे पर सरपंचों ने मुख्य गेट को तोड़ने का भी प्रयास किया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई। सूचना मिलने बाद उपायुक्त ने सभी सरपंचों को सचिवालय के समक्ष बुलाया और मांग पत्र लिया। उपायुक्त ने 15 मिनट तक सरपंचों को ई टेंडरिंग प्रक्रिया अपनाने के लिए समझाया, पर सरपंच नहीं माने। सरपंचों ने कहा कि जब तक प्रक्रिया नहीं होती बंद तब तक काम नहीं करेंगे।
मंगलवार सुबह जिलेभर के सरपंच ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के विरोध में शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में पहुंचे। सरपंचों रोष मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय में उपायुक्त पार्थ गुप्ता को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। सूचना मिलते ही सचिवालय के गेट पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और गेट बंद कर दिया। करीब आधे घंटे तक सरपंचों ने नारेबाजी की और ई टेंडरिंग का जमकर विरोध किया।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम राजेंद्र कुमार सरपंचों से मांग पत्र लेने के लिए पहुंचे, लेकिन सरपंचों ने इंकार कर दिया। इसके करीब आधे घंटे बाद सरपंचों को उपायुक्त के बाहर होने की जानकारी दी और एडीसी को ज्ञापन देने को कहा। इस पर भी सरपंच नहीं माने और उपायुक्त को ही ज्ञापन सौंपने की जिद्द पर अड़े रहे। साढ़े तीन घंटे बाद भी उपायुक्त मौके पर नहीं पहुंचे तो सरपंचों ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की करते हुए गेट तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान कई युवकों ने तो गेट के उपर से निकलने का प्रयास किया। ऐसे में पुलिस ने सभी सरपंचों को रोका दिया और 10 मिनट का समय मांगा। इस दौरान डीएसपी साधुराम ने उपायुक्त से मिलकर मामले की सूचना दी। इसके पश्चात उपायुक्त पार्थ गुप्ता सरपंचों का मांग पत्र लेने के लिए उनके बीच में पहुंचे। उपायुक्त ने सरपंचों की समस्या जानी और करीब 15 मिनट तक उनसे बातचीत करते रहे। इस दौरान उपायुक्त ने सरपंचों को एक बार ई टेंडरिंग प्रक्रिया को अपनाने की जानकारी दी। सरपंचों ने प्रक्रिया को अपनाने से इंकार कर दिया और कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक वह काम नहीं करेंगे। इस मौके पर संतोष बैनीवाल हरियाणा सरपंच एसोसिएशन की उपप्रधान, ब्लॉक समिति सदस्य भूपेंद्र सिंह वैदवाला, वेदप्रकाश, गुजन मेहता, हरदीप सिंह, राकेश कुमार, संदीप कुमार, किसान यूनियन से मैक्स साहुवाला, गुरी शेखों, लखविंद्र सिंह लक्खा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

उपायुक्त पार्थ गुप्ता को मांग पत्र सौंपते सरपंच एसोसिएशन के सदस्य । संवाद

उपायुक्त पार्थ गुप्ता को मांग पत्र सौंपते सरपंच एसोसिएशन के सदस्य । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed