फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   murder or accidenet

जोहड़ में मिला बुजुर्ग का शव, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 16 Jun 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
murder or accidenet
नाथूसरी चोपटा थाना क्षेत्र के गांव अरनियांवाली निवासी 60 वर्षीय नत्थूराम का शव गांव के जोहड़ मे मिला। मृतक के परिजनों ने ग्रामीणों के द्वारा हत्या किए जाने के आरोप लगाए है। वहीं मृतक के बेटे सुनील ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों के उसके पिता का झगड़ा हुआ, जिसके बाद उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की और बाद में जोहड़ में धकेल दिया। वहीं उन्होंने बताया कि उसके पिता के शरीर पर चोटों के निशान है। उनके मुंह, हाथ, घुटने पर गहरी चोटे लगी है।
विज्ञापन

सुनील का कहना है कि वह मंगलवार दोपहर को अपने ससुराल सिरसा आया हुआ था। इस दौरान उसने अपने पिता के मोबाइल पर काल की तो गांव के मान सिंह नामक व्यक्ति ने मोबाइल उठाया। उसने कहा कि उसका पिता नत्थूराम के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे है। इसके बाद उसने मान सिंह को उसके पिता को घर तक छोड़ आने को कहा परंतु उसने मना कर दिया। बाद में जब वह पहुंचा तो उसका पिता जोहड़ में पड़ा था। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी सत्यवान शर्मा ने बताया कि गांव अरनियांवाली में जोहड़ में गिरने से व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक ने शराब का सेवन किया हुआ था। पोस्टमार्टम करवाकर सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed