{"_id":"6a89fadf575604db4b0e04ee","slug":"murder-of-murder-guilty-sirsa-news-c-128-1-svns1027-163703-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हत्या के दोषी को पीट-पीटकर मार डाला, भाई-भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हत्या के दोषी को पीट-पीटकर मार डाला, भाई-भतीजा घायल
Sun, 23 Aug 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
मृतक कुलबीर सिंह का फाइल चित्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गांव झोरड़ रोही में रंजिश में दिया वारदात को अंजाम, हत्या मामले में जमानत पर जेल से बाहर था कुलबीर सिंह, 25-30 लोगों ने बस स्टैंड के पास घेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा-रोड़ी। गांव झोरड़ रोही में शुक्रवार रात भाई-भतीजे के साथ खेत में पानी लगाने जा रहे उम्रकैद के सजायाफ्ता कुलबीर उर्फ निक्का सिंह की 25-30 लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला करीब आठ साल पहले गंगा सिंह हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। कुलबीर जनवरी में हाईकोर्ट से जमानत पर छूटा था। घायल भाई-भतीजे को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। रोड़ी थाना पुलिस ने 18 नामजदों सहित 30 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
जांच अधिकारी अनिल कुमार के मुताबिक, कुलबीर के बड़े भाई रणधीर ने रिपोर्ट में बताया कि उनके दादा पोहला सिंह कांग्रेस समर्थक हैं। उनका कई साल पहले शराब का ठेका था। गांव निवासी गंगा सिंह भी शराब कारोबारी था। ठेके को लेकर दोनों पक्षों में कई बार विवाद हुआ। आठ साल पहले इसी विवाद में गंगा सिंह की हत्या कर दी गई। अदालत ने कुलबीर सिंह को हत्या का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जनवरी 2026 में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने कुलबीर सिंह को जमानत दे दी। रिपोर्ट में बताया है कि शुक्रवार रात कुलबीर अपने भतीजे जगदीप व भाई रणधीर सिंह के साथ खेत में पानी लगाने जा रहा था। गांव के बस स्टैंड के पास पहले से मौजूद 25-30 लोगों ने तीनों को घेर लिया। उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे तीनों को चोटें आईं। परिजन इन्हें नागरिक अस्पताल सिरसा ले गए जहां उपचार के दौरान कुलबीर की मौत हो गई। रणधीर सिंह व जगदीप सिंह उपचाराधीन हैं। रणधीर का आरोप है कि कुलबीर की हत्या गंगा सिंह के बेटे जसकरण सिंह व जसवीर सिंह के इशारे पर हुई है।
सीसीटीवी वीडियो भी आया सामने
वारदात से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इसमें बड़ी संख्या में लोग हाथों में हथियार लेकर गांव के बस स्टैंड की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। जांच अधिकारी का कहना है कि वीडियो से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही रोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात स्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों से घटना की जानकारी ली। जांच अधिकारी ने बताया कि कुलदीप सिंह, जश्नदीप सिंह, गुरबक्श सिंह, अमरजीत सिंह, कुलदीप सिंह, साहेब सिंह, अमरीक सिंह, गुरप्यार सिंह, केवल सिंह, जुगनदीप सिंह, बलजिंदर सिंह, हरबंस सिंह, गुरदीप सिंह व गुरतेज सिंह निवासी झोरड़ रोही, सतवीर सिंह निवासी गांव वीरूवाला व बीकर निवासी गांव मलडी सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। साजिशकर्ता के तौर पर जसकरण सिंह व जसवीर सिंह को नामजद किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।