{"_id":"6627efe4bebd2161cb045d85","slug":"municipality-served-notices-to-26-building-owners-doing-illegal-construction-sirsa-news-c-128-1-sir1002-118790-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अवैध निर्माण करने वाले 26 भवन मालिकों को नगर पालिका ने थमाए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अवैध निर्माण करने वाले 26 भवन मालिकों को नगर पालिका ने थमाए नोटिस
Tue, 23 Apr 2024 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 23 Apr 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
ऐलनाबाद। शहर में बिना नक्शा और अनुमति के मकान बनाने वाले भवन मालिकों को नगर पालिका कोर्ट के नोटिस थमा दिए हैं। करीब 26 मकान मालिकों को नगर पालिका ने नोटिस जारी किए हैं। जिसके बाद से बिना मंजूरी के भवन निर्माण करवाने वाले भवन मालिकों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में बड़े स्तर पर लोग बिना नक्शे पास करवाए अवैध निर्माण कर रहे हैं। जिनको लेकर शिकायतें प्राप्त हो रही थी।
अधिकारियों ने बताया कि अवैध निर्माण होने के कारण सरकारी फीस को नुकसान पहुंच रहा है। इतना ही नहीं, शहर में लोग बिना अनुमति के कई मंजिला भवन बना रहे हैं जो नियमानुसार नहीं है। भविष्य में कोई हादसा होता है तो उसके लिए जिम्मेदार कौन होगा। इसलिए ऐसे 26 भवन मालिकों के खिलाफ स्थानीय न्यायालय में केस दायर किया है।
--
कई बार काटे चक्कर, नक्शा नहीं हुआ पास
ममेरा रोड़ निवासी विलसन ने बताया कि प्लाॅट में एक दुकान का निर्माण करना था। जिसको लेकर नगरपालिका के काफी चक्कर लगाए और नक्शा पास करवाने व मंजूरी लेने के लिए कई बार दफ्तर भी गया। जहां यह कहकर भेज दिया गया की अपने प्लाॅट की रजिस्ट्री लेकर आओ। विलसन ने बताया कि उनके पास प्लाॅट की केवल गिरदावरी है, लेकिन उस हिस्से की रजिस्ट्री नहीं हो रही है। इसी कारण नगरपालिका अधिकारियों ने नक्शा पास करने से इन्कार कर दिया। उसके बाद अचानक अब नोटिस आया है और कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए गए है।
विज्ञापन
-- -
लोग बिना मंजूरी के अपने भवन का निर्माण कर रहे थे। नगर पालिका द्वारा उन मकान मालिकों को नोटिस जारी किया गया था, मगर उन्होंने अपने भवन का निर्माण कार्य नहीं रोका और बिना मंजूरी के निर्माण किया है। उन पर कार्यवाही की गई है।
रामसिंह सौलंकी, प्रधान नगरपालिका ऐलनाबाद