{"_id":"620168b971e87f5b6a322bfc","slug":"municipality-launched-a-campaign-caught-37-destitute-animals-sirsa-news-hsr623746185","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका ने अभियान चला 37 बेसहारा पशु पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका ने अभियान चला 37 बेसहारा पशु पकड़े
विज्ञापन
शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ते नगरपालिका कर्मचारी।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालांवाली। शहरवासियों को बेसहारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने सोमवार को पशु पकड़ो अभियान की शुरूआत की। जिसकी शुरूआत शहर के खुह वाला बाजार से की गई। इसके बाद नगर पालिका कर्मचारियों ने शहर के विभिन्न बाजारों से लगभग 37 पशुओं को पकड़कर शहर की श्रीकृष्ण गोशाला में पहुंचाया।
इसे पूर्व नपा को पहले 5 फरवरी से पशु पकड़ने की शुरूआत करने थी, लेकिन उस दिन वसंत पंचमी होने से अभियान को स्थगित कर 7 फरवरी कर दिया गया था। वहीं बता दें कि बेसहारा पशुओं की समस्या को लेकर शहरवासी काफी समय से परेशान हैं। शहर में काफी संख्या में बेसहारा पशु विभिन्न गलियों व मुख्य बाजारों में घूमते नजर आते हैं। जिस कारण वहां से निकलने वाले वाहन चालकों और पैदल लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ता है। इसके अलावा बेसहारा पशुओं के आपस में लड़ने से उनके चपेट में आकर लोगों के घायल होने की घटनाएं भी हो चुकी है। जिस कारण अनेक लोग चोटिल होने के साथ-साथ कई वाहन व दुकानें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। बेसहारा पशुओं की समस्या को लेकर शहरवासी भी कई बार नगरपालिका प्रशासन को अवगत करवा चुके थे।
शहर में घूमते हैं बेसहारा पशु
शहर के खुह वाला बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, पंजाब बस स्टैंड के पास, रेलवे फाटक के नजदीक बेसहारा पशुओं की ज्यादा समस्या है। इन जगहों पर हरे चारे की टाल होने व सब्जी दुकानदारों की ओर से बची फल व सब्जियां फेंकने के चलते बेसहारा पशुओं का ज्यादा जमावड़ा बना रहता है। इस कारण यहीं पर ही ज्यादातर हादसे घटित हो चुके हैं। इसके अलावा दादू रोड, वाटर वर्क्स रोड, बस स्टैंड के साथ-साथ पुरानी मंडी की ज्यादातर गलियों में भी बेसहारा पशुओं की समस्या ज्यादा है।
विज्ञापन
पशुओं को खुला छोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
शहरवासियों को पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। जोकि लगातार जारी रहेगा। शहर की सड़कों पर एक भी पशु घूमता हुआ नजर नहीं आएगा। अगर किसी भी व्यक्ति की ओर से अपना पालतू पशु शहर की गलियों व बाजारों में खुला छोड़ा तो नगरपालिका प्रशासन उस व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई करेगा। साथ ही उस पशु को कब्जे में लेकर गोशाला में छोड़ दिया जाएगा। जल्द ही आमजन को बेसहारा पशुओं की समस्या से निजात दिला दी जाएगी।
- विक्रमजीत सिंह, सचिव, नगर पालिका कालांवाली।