फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Municipal elections: No nominations came even on the third day, 70 people took NOC

निकाय चुनाव : तीसरे दिन भी नहीं आया कोई नामांकन, 70 लोगों ने ली एनओसी

Thu, 13 Feb 2025 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 13 Feb 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections: No nominations came even on the third day, 70 people took NOC
निकाय चुनाव को लेकर नगर परिषद में एनओसी के लिए आए लोग।  संवाद 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी है। वीरवार को तीसरे दिन कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। नामांकन प्रक्रिया 17 फरवरी तक सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक होगी। इस अवधि के दौरान अवकाश को छोड़कर किसी भी कार्य दिवस में उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।
नगर परिषद कार्यालय के कमरा नंबर 20 चुनाव को लेकर एनओसी लेने वालों की लाइन देखने को मिली। वीरवार को नगर परिषद में सिंगल विंडो पर करीब 70 लोग एनओसी लेने के लिए पहुंचे। बैंक से लेकर विभिन्न विभागों के कर्मचारी कार्यालय में एनओसी देने के लिए मौजूद रहे। सभी अलग-अलग टेबल लगाई गई थी।
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) राजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधान पद के लिए कमरा नंबर 40 में नामांकन पत्र लिए जा रहे हैं। इसी तरह वार्ड नंबर एक से 12 के सदस्यों पद के लिए कमरा नंबर 20, वार्ड नंबर 13 से 22 के सदस्यों के लिए कमरा नंबर 48 और वार्ड नंबर 23 से 32 के सदस्यों के लिए कमरा नंबर 32 में नामांकन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 18 फरवरी को सुबह साढ़े 11 बजे की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार 19 फरवरी को सुबह 11 से 3 बजे तक नामांकन वापिस लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 2 मार्च को सुबह 8 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। वहीं 12 मार्च को सुबह 8 बजे मतगणना प्रक्रिया शुरू होगी।


एसडीएम ने राजनीितक दलों के साथ की बैठक

रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम राजेंद्र कुमार ने वीरवार को लघु सचिवालय में नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने का कि नगर परिषद के आम चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए राजनीतिक दलों का सहयोग जरूरी है। राजनीतिक दल आदर्श आचार संहिता की अनुपालना करते हुए चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में अपना पूर्ण सहयोग करें। इसके साथ ही दूसरों को भी आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के लिए प्रेरित करें। एसडीएम ने कहा कि नगर परिषद सिरसा चुनाव की घोषणा के साथ ही नगर परिषद सिरसा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष करवाने के लिए आदर्श आचार संहिता की अनुपालन जरूरी है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करें, ताकि शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed