फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Municipal Council will hire agency for self verification of property tax

Sirsa News: प्रॉपर्टी टैक्स के स्वयं सत्यापन लिए नगर परिषद हायर करेगी एजेंसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council will hire agency for self verification of property tax
नगर परिषद सिरसा।
सिरसा । शहर में प्रॉपर्टी टैक्स सत्यापन नहीं हो पाने से शहरवासी प्रॉपर्टी टैक्स की छूट से वंचित रह गए थे। लोगों की इस समस्या के समाधान और प्रॉपर्टी टैक्स में बढ़ोतरी को लेकर नगर परिषद प्रशासन ने नई कार्ययोजना बनाई है। नगर परिषद प्रशासन ने प्रॉपर्टी टैक्स सत्यापन को लेकर एजेंसी हायर करने का निर्णय लिया है। जो घर-घर जाकर लोगों के प्रॉपर्टी टैक्स को सत्यापित करेगी, ताकि कितनी प्रॉपर्टी आईडी सही हैं और उनमें कोई कमी नहीं है। इसका पूर्ण डाटा विभाग के पास अपडेट हो सके।
विज्ञापन


बता दें कि 31 दिसंबर 2023 तक शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स के ब्याज पर शत प्रतिशत की छूट दी गई थी। छूट का लाभ उठाने के लिए प्रॉपर्टी मालिकों को अपनी प्रॉपर्टी का स्वयं सत्यापन करना जरूरी था। प्रॉपर्टी टैक्स का स्वयं सत्यापन नहीं करने के कारण 90 फीसदी शहरवासी प्रॉपर्टी टैक्स छूट का लाभ लेने से वंचित रह गए। जिसका नुकसान शहरवासियों और नगर परिषद प्रशासन को उठाना पड़ा। छूट का लाभ अधिकतर जिलों में लोगों ने उठाया था जबकि नगर परिषद सिरसा में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर लोगों में जोश कम ही नजर आया।
विज्ञापन

----
91000 प्रॉपर्टी का होगा सत्यापन
नगर परिषद के रिकॉर्ड के अनुसार कुल 95700 प्रॉपर्टी हैं। जिनका प्रॉपर्टी टैक्स जनरेट किया गया है। ऐसे में 91000 प्रॉपर्टी का सत्यापन नहीं हुआ है। जिसको लेकर नगर परिषद की ओर से टेंडर लगाया है। इतना ही नहीं, इन प्रॉपर्टी आईडी बनाने को लेकर भी टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। क्योंकि कई ग्रामीण एरिया को नगर परिषद के अंदर जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होगा सत्यापन

टेंडर प्रक्रिया के अनुसार एजेंसी को 10 टीमें बनानी होंगी। प्रत्येक टीम में दो कर्मचारी होंगे। जो घर-घर जाकर लोगों के प्रॉपर्टी टैक्स को सत्यापित करेंगी। इस दौरान यदि प्रॉपर्टी का डाटा गलत है तो उसकी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। ऑनलाइन आपत्ति दुरुस्त होने के बाद दोबारा से एजेंसी कर्मचारी संबंधित व्यक्ति के घर जाएगा और उसकी प्रॉपर्टी सत्यापित करवाएगा।


-------------------------------------------------------प्रॉपर्टी टैक्स का सत्यापन करवाने और प्रॉपर्टी आईडी बनाने को लेकर टेंडर लगाया गया है। टेंडर के माध्यम से सर्वे करवाकर सभी प्रॉपर्टी आईडी को दुरुस्त किया जाएगा।
-अतर सिंह खनगवाल, कार्यकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed