फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Municipal Commissioner will hold a meeting with cowshed operators on 20th, then the campaign will continue

Sirsa News: नगर आयुक्त 20 को करेंगे गोशाला संचालकों के साथ बैठक, फिर चलेगा अभियान

Thu, 15 Feb 2024 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 15 Feb 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Municipal Commissioner will hold a meeting with cowshed operators on 20th, then the campaign will continue
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। प्रदेश में 60 हजार बेसहारा गोवंश को गोशालाओं और नंदीशालाओं में पहुंचाने को लेकर मुख्यमंत्री ने अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान 16 फरवरी से 29 तक चलना है। इसी कड़ी में नगर परिषद प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।
जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने 20 फरवरी को सभी गोशाला व नंदीशाला संचालकों की बैठक बुलाई है। गोशाला संचालकों ने भी सरकार के 40 रुपये प्रति पशु देने की घोषणा को लेकर खुशी जताई है। संचालकों के अनुसार यदि घोषणा के अनुसार पैसा दिया जाता है तो गोशालाएं व नंदीशालाएं बेसहारा पशुओं को सड़कों पर नहीं घूमने देगी। पशुओं के निर्धारित पैसा नहीं मिलने पर ही गोशालाओं को हाथ पीछे करने पड़ते हैं। पशु पकड़ने वाले ठेकेदार ने दावा किया है कि वह एक माह में दो हजार से ज्यादा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में पहुंचा देगा। बस शर्त है कि प्रशासन पुलिस सुरक्षा और गोशालाओं से जगह दिलवा दे।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में अब देखना यह है कि प्रशासन की मंगलवार को होने वाली बैठक में क्या निर्णय होता है। वीरवार को जिला नगर आयुक्त ने पशु पालन विभाग के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की और जिले की मौजूदा स्थिति जानी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह पहले चलाया था अभियान
सड़कों पर बेसहारा पशु नजर घूमते रहते हैं और डंपिंग प्वाइंटों पर कचरा खाते नजर आते हैं। शहर में मुख्य रूप से लघु सचिवालय, बस स्टैंड, डाकखाना के पास बेसहारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। इस लेकर एक माह पहले नगर परिषद ने अभियान चलाया था और दो सौ पशु पकड़े थे। इसके बाद से नगर परिषद का पशु पकड़ो अभियान बंद है।

पशु पालन विभाग के अधिकारियों से बातचीत की गई है और बेसहारा पशुओं की स्थिति जानी है। गोशालाओं और नंदीशालाओं के संचालकों के साथ 20 फरवरी को बैठक की जाएगी। इसके बाद आगामी कदम उठाया जाएगा। - सुरेंद्र सिंह, जिला नगर आयुक्त ।


हमारी कोई बातचीत नहीं हुई है। दो माह पहले ही पशु दिए थे। प्रशासन गोसेवा आयोग ने स्कीम चलाई थी।100 पशु से ऊपर लेगा तो पैसा दिया जाएगा। एक लाख रुपये महीना देना है। 40 रुपये देने की घोषणा दी है व चारा देंगे। कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। 200 पशुओं की व्यवस्था करेंगे। शेड की मांग भी है। - पवन बंसल , प्रधान केलनियां नंदीशाला


प्रशासन मुझे यह अवगत करवा दे कि बेसहारा पशुओं को किसी गोशाला में पहुंचाना है। एक माह में दो हजार पशुओं को सड़कों से गोशालाओं और नंदीशाला में पहुंचा दिया जाएगा। - विकास गुर्जर, ठेकेदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed