फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Municipal commissioner Neha Singh landed in the field to check the decaying park and cleanliness system

खस्ताहाल पार्क व सफाई व्यवस्था जांचने फील्ड में उतरी नगर आयुक्त नेहा सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Municipal commissioner Neha Singh landed in the field to check the decaying park and cleanliness system
शहर के एफ-ब्लॉक का निरीक्षण करती नगर आयुक्त नेहा सिंह। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर में सफाई व्यवस्था और पार्कों की वास्तविक स्थिति देखने के लिए नगर आयुक्त नेहा सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नगरायुक्त शहर के वाल्मीकि चौक, एफ-ब्लॉक सहित आसपास के पार्कों में भी जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त ने अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त नेहा सिंह दोपहर बाद नगर परिषद अमले को साथ लेकर निरीक्षण करने निकली तथा एफ ब्लॉक पहुंची। उन्होंने क्षेत्र के आसपास करीब नौ पार्कों में जाकर जांच की। बताया जा रहा है कि इन पार्कों के निर्माण कार्य के लिए टेंडर लगने वाले हैं। उससे पूर्व नगर आयुक्त ने पार्कों का निरीक्षण कर वहां पर जिन कार्यों की जरूरत है उसके बारे में अधिकारियों से विचार-विमर्श किया। नगर आयुक्त ने पार्कों में सफाई व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। नेहा सिंह ने एफ ब्लॉक की गलियों में सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई तथा शहर में अनेकों स्थानों पर बने डंपिंग प्वाइंट खत्म करने के आदेश दिए। इस दौरान नगर आयुक्त के साथ मुख्य सफाई निरीक्षक राजकुमार, सफाई निरीक्षक पवन कुमार के अलावा अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एफ ब्लॉक का कम्युनिटी हॉल बना नशेड़ियों का अड्डा
शहर के औचक निरीक्षण पर निकली नगर आयुक्त नेहा सिंह ने एफ ब्लॉक स्थित कम्युनिटी हॉल का निरीक्षण किया। इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने नगर आयुक्त को बताया कि कम्युनिटी हॉल लंबे समय से बंद पड़ा है तथा यहां पर नशेड़ी किस्म के लोग आकर नशा करते हैं। जिस कारण यहां रहने वाले लोगों में हर समय खौफ का माहौल रहता है। नगर आयुक्त ने कम्युनिटी हॉल का निरीक्षण कर इसकी देेखभाल के आदेश नगर परिषद अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत से आधे कर्मचारियों के भरोसे शहर की सफाई व्यवस्था
नगर आयुक्त नेहा सिंह को निरीक्षण के दौरान एफ ब्लॉक के लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में सफाई व्यवस्था समय पर नहीं होती है, जिस कारण यहां पर जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। नगर परिषद को अनेकों बार ज्ञापन देकर सफाई व्यवस्था सुचारु करने की मांग की गई है, परंतु इस तरफ अभी तक किसी ने ध्यान नहीं दिया है। नगर आयुक्त ने मुख्य सफाई निरीक्षक से इस क्षेत्र में सफाई कर्मचारी लगाकर सफाई व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए। इस पर मुख्य सफाई निरीक्षक ने नगर आयुक्त को बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था के लिए 500 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता है, परंतु नगर परिषद के पास 209 सफाई कर्मचारी है। जिस कारण विशेष अभियान चलाकर सफाई की जाती है।
डंपिंग प्वाइंट खत्म करने के दिए आदेश, काम शुरू
शहर के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने डंपिंग प्वाइंट खत्म करने के आदेश नगर परिषद अधिकारियों को दिए। वाल्मीकि चौक के नजदीक स्थित डंपिंग प्वाइंट पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। जिस कारण यहां पर सारा दिन बदबू के कारण लोगों को परेशान होना पड़ता है। इस डंपिंग प्वाइंट पर बेसहारा पशु विचरण करते रहते हैं। इसके अलावा नगर परिषद के कर्मचारियों ने बरनाला रोड पर स्थित डंपिंग प्वाइंट को जेसीबी लगाकर हटवा दिया।

नगर आयुक्त नेहा सिंह ने शहर का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। नगर परिषद द्वारा अभियान चलाकर सफाई की जाती है तथा आगे भी यह अभियान जारी रहेगा, ताकि शहर को साफ-सुथरा रखा जा सके।
- राजकुमार, मुख्य सफाई निरीक्षण, नगर परिषद, सिरसा

एफ-ब्लॉक में निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को समस्या बताते ब्लॉक निवासी लोग।

एफ-ब्लॉक में निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को समस्या बताते ब्लॉक निवासी लोग।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed