फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Muktidham stirred emotions, gave a strong message of values, and the presentation based on respect for parents and family values moved the audience.

Sirsa News: मुक्तिधाम ने जगाईं संवेदनाएं, संस्कारों का दिया सशक्त संदेश, माता-पिता के सम्मान और पारिवारिक मूल्यों पर आधारित प्रस्तुति ने दर्शकों को किया भावुक

Fri, 24 Jul 2026 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 24 Jul 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Muktidham stirred emotions, gave a strong message of values, and the presentation based on respect for parents and family values moved the audience.
सिरसा। नाटक में प्रस्तुति देते हुए कलाकार । संस्था।सिरसा के एक स्कूल में नाटक में प्रस्तुति देत
सिरसा। हरियाणा कला परिषद कुरुक्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय बाल नाट्य उत्सव का शुक्रवार को विवेकानंद स्कूल सिरसा में रंगारंग शुभारंभ हुआ। पहले दिन मंचित नाटक मुक्तिधाम ने माता-पिता के सम्मान, पारिवारिक संस्कारों और मानवीय मूल्यों का सशक्त संदेश देते हुए दर्शकों को भावुक कर दिया।
विज्ञापन

केएल थिएटर प्रोडक्शन्स एवं जेसीडी रंगशाला के संयुक्त संयोजन तथा संस्कार भारती हरियाणा (सिरसा शाखा) के सहयोग से आयोजित उत्सव में मुख्य अतिथि भारतीय इतिहास संकलन समिति, हरियाणा प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष एवं माधोसिंघाना खंड संघ चालक राम सिंह यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरु नानक इंटरनेशनल एकेडमी, अबोली रानियां के अध्यक्ष सुभाष बजाज ने की।
विज्ञापन

निर्देशक कर्ण लढा के निर्देशन में प्रस्तुत नाटक मुक्तिधाम ने आधुनिक जीवन की भागदौड़ और भौतिकता के बीच पारिवारिक रिश्तों के महत्व को प्रभावशाली ढंग से मंच पर उतारा। नाटक में दिखाया कि सफलता की दौड़ में कई बार युवा अपने माता-पिता के त्याग, प्रेम और संघर्ष को नजरअंदाज कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तुति का संदेश था कि माता-पिता का सम्मान, उनकी सेवा और उनके साथ बिताया गया समय ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। कलाकारों के सशक्त अभिनय, प्रभावी संवाद और भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। कई मार्मिक दृश्यों ने सभागार को भावुक कर दिया। नाटक के समापन पर कलाकारों का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि राम सिंह यादव ने कहा कि रंगमंच समाज में जागरूकता फैलाने का प्रभावी माध्यम है। ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना विकसित करते हैं। अध्यक्ष सुभाष बजाज ने कहा कि अच्छे नाटक केवल मनोरंजन नहीं करते, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा भी देते हैं।

अगले चरण में महाराजा अग्रसेन स्कूल में होगा नाटक मंचन
कार्यक्रम संयोजक कर्ण लढा ने बताया कि बाल नाट्य उत्सव के अगले चरण में महाराजा अग्रसेन स्कूल में रंगरेज नाट्य दल जहर और कलाकृति आर्ट्स कोखदान नाटक का मंचन करेगी। कार्यक्रम में संस्कार भारती के अध्यक्ष जयंत शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र नेहरा, कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण मलिक, दीप्ति प्रकाश, सतीश कंदोई माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed