फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   msg product launch

डेरा प्रमुख ने किए 151 एमएसजी प्रोक्टक्ट्स लांच

Tue, 02 Feb 2016 02:26 AM IST
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा Updated Tue, 02 Feb 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
msg product launch

देशवासियों को शुद्ध और आर्गेनिक खाद्य उत्पाद उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से भारतीय बाजार में उतरी एमएसजी ऑल ट्रेडिंग इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से बाजेकां रोड स्थित कंपनी कार्यालय में 151 प्रोडेक्ट्स की लांचिंग को लेकर समारोह का आयोजन किया।

विज्ञापन


कंपनी के ब्रांड एंबेसडर डेरा सच्चा सौदा के संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने प्रोडक्ट्स और कंपनी की वेबसाइट लांच की, साथ ही उत्पादों को लेकर जाने वाले ट्रकों को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


कंपनी के उत्पादों की लांचिंग के अवसर पर ब्रांड एंबेसडर संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने कंपनी के 151 उत्पादों को लांच किया, कंपनी के स्लोगन लिखे गुब्बारों को हवा में छोड़ा। उन्होंने कंपनी की वेबसाइट ‘एमएसजी माय एंड युअर च्वाइस’ का भी लोकार्पण किया, जिस पर कंपनी के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सर्वाधिक उत्पादों का आर्डर देने में प्रथम रहने वाले सुपर स्टाकिस्ट व स्टाकिस्टों को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक एक मोटरसाइकिल दी। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि कंपनी के इस प्रयास से बीमारियां-बुराइयां खत्म हों और तंदरुस्ती पैदा हो।

उन्होंने बताया कि कंपनी ने आर्गेनिक उत्पादों के लिए आर्गेनिक खेती करने वाले किसानों से भी संपर्क किया है। कंपनी के डायरेक्टर सीपी अरोड़ा ने कंपनी के उद्देश्यों के बारे में बताया कि दिमागी और आत्मिक तंदुरुस्ती के साथ शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कंपनी द्वारा बेहतरीन गुणवत्ता वाले उत्पाद सही दामों में लाए जा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि कंपनी अपने उत्पादों को सुपर स्टाकिस्ट, स्टाकिस्टों और डीलरों के माध्यम से तो उपभोक्ताओं तक पहुंचाएगी ही साथ ही पूरे देश में आउटलेट्स खोले जाएंगे। इसके अलावा ऑनलाइन सेल्स, टेली शॉपिंग और मोबाइल एप्स द्वारा भी उत्पाद खरीदे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी के उत्पादों के रेट देशभर में एक ही रखे गए हैं। बेशक विभिन्न राज्यों में वैट के रेट अलग-अलग हैं, उन्हें कंपनी ने ही वहन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed