{"_id":"691df64b3af4382ff5018e59","slug":"mp-selja-serious-on-traffic-problems-in-the-city-sent-a-letter-to-the-railway-minister-sirsa-news-c-128-1-svns1027-147998-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शहर में यातायात की परेशानी पर सांसद सैलजा गंभीर, रेल मंत्री को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शहर में यातायात की परेशानी पर सांसद सैलजा गंभीर, रेल मंत्री को भेजा पत्र
विज्ञापन
सिरसा। शहर में चतरगढ़पट्टी रोड पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के कारण पैदा हुई गंभीर यातायात अव्यवस्था और नागरिकों को हो रही भारी दिक्कतों को देखते हुए सांसद कुमारी सैलजा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण की वजह से शहर के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों का संपर्क लगभग ठप हो गया है।
इससे तीन लाख से अधिक आबादी वाले शहर के लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, मरीजों, व्यापारियों और दोपहिया वाहन चालकों को भी छोटे-छोटे कामों के लिए लंबे रास्ते तय करने पड़ रहे हैं। कुमारी सैलजा ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि मौजूदा परिस्थितियों में शहर के प्रमुख इलाके एक-दूसरे से कट चुके हैं।
वहीं वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध न होने के कारण नागरिकों को मामूली दूरी तय करने में भी काफी समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक चतरगढ़पट्टी रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पूरा नहीं हो जाता और कोर्ट रोड पर प्रस्तावित अंडरब्रिज नहीं बन जाता, तब तक जनता को राहत देने के लिए अस्थायी उपाय जरूरी है।
विज्ञापन
इसी के मद्देनजर कुमारी सैलजा ने रेल मंत्री से आग्रह किया है कि चतरगढ़पट्टी रोड स्थित पुराना रेलवे फाटक छोटे वाहनों के लिए अस्थायी रूप से तुरंत खोला जाए, ताकि आमजन को तत्काल राहत मिल सके और शहर पर यातायात का दबाव कम हो। उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि सिरसा रेलवे स्टेशन के निकट माल गोदाम क्षेत्र के आसपास एक नए वैकल्पिक मार्ग का विकास किया जाए या पूर्व में मौजूद मार्ग को तत्काल प्रभाव से फिर से चालू किया जाए।
कुमारी सैलजा ने कहा कि सिरसा के विकास के लिए रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण आवश्यक है, परंतु इसके चलते शहरवासियों को अनावश्यक परेशानियों से नहीं गुजरना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेल मंत्रालय इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जल्द निर्णय करेगा, ताकि सिरसा के लोगों को राहत मिल सके और शहर में यातायात व्यवस्था सामान्य हो सके।